{"_id":"6457ec64a959b9cbe00cc4d8","slug":"electricity-supply-remained-closed-for-three-hours-people-of-many-localities-are-upset-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-2066-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: तीन घंटे बंद रही बिजली आपूर्ति, कई मोहल्ले के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: तीन घंटे बंद रही बिजली आपूर्ति, कई मोहल्ले के लोग परेशान
विज्ञापन
- राजौरी गार्डन फीडर से आवास विकास लाइन को अलग करने का हुआ काम
- गर्मी में बिना बिजली के बिलबिलाए लोग, खूब बजी बिजलीघर में घंटी
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। राजौरी गार्डन फीडर से आवास विकास लाइन को अलग करने के लिए तीन घंटे का शटडाउन लिया गया। इसके चलते कई मोहल्ले में बिजली की आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गर्मी में बिजली नहीं आने से लोग बिलबिला उठे। शाम चार बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद लोगों को राहत मिली।
गर्मी में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली देने के लिए विद्युत निगम नित नए काम कर रहा है। रविवार को विद्युत निगम की टीम ने राजौरी गार्डन फीडर से आवास विकास की एक लाइन को अलग करने का काम किया गया। इसके लिए दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक का शटडाउन लिया। इस दौरान आवास विकास, प्रदुमन नगर, शंकर नगर, कमल कालोनी, श्रीराम पुरम, राजौरी गार्डन, शिव विहार आदि कालोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। दोपहर में बिजली गुल होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। क्षेत्र के लोगों ने संबंधित बिजलीघर पर फोन भी किए।
एसडीओ आदित्य कुमार ने बताया कि दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक शटडाउन लेकर राजौरी गार्डन फीडर से आवास विकास की लाइन को अलग करने के लिए काम हुआ था। शाम चार बजे के बाद बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।
विज्ञापन
बिजली गुल रहने से पानी को तरसे लोग
तीन घंटे बिजली की सप्लाई गुल रहने से लोग बेहद परेशान रहे। बिजली नहीं होने की वजह से लोग पीने के पानी को भी तरस गए। नवादा रोड स्थित वेद विहार कालोनी में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली नहीं आने से यहां के लोग पानी को तरस गए। पानी नहीं आने से छत्तों पर रखे टैंक भी खाली हो गए थे। सुबह के समय नहाने का पानी भी नहीं मिला।