फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Electricity supply in many areas was disrupted for four hours

Saharanpur News: चार घंटे बाधित रही कई इलाकों की बिजली

Thu, 14 Nov 2024 02:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 14 Nov 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply in many areas was disrupted for four hours
सहारनपुर। पेपर मिल बिजलीघर पर काम चलने के कारण कई इलाकों में चार घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पडा।
विज्ञापन

बुधवार को पेपर मिल बिजलीघर में ट्रांसफार्मर पर प्रोटेक्शन के लिए कार्य हुआ, जिसकी वजह से सुबह दस से दोपहर दो बजे तक राज विहार, इंद्रा कॉलोनी, हिम्मतनगर, विनय विहार, सीतापुरी, कांशीराम कॉलोनी, अनमोल विहार, श्री कृष्ण विहार कॉलोनी, मिल व्यू कॉलोनी, टैगोर गार्डन, राज विहार, ब्रह्मपुरी कॉलोनी, ब्रिजेश नगर, कपिल विहार आदि क्षेत्रों की विद्युुत आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि कार्य के लिए शटडाउन लिया गया था। निर्धारित समय में कार्य पूरा कराकर विद्युत आपूर्ति सुचारु करा दी गई।
वहीं, बृहस्पतिवार को घंटाघर बिजलीघर बिजनेस प्लान के तहत कार्य होना है। इसके लिए सुबह दस से दोपहर दो बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इस बिजलीघर से जुड़े मोहल्ला रामनगर पठानपुरा, गोविंदनगर, किशनपुरा, पातालनगरी, खानआलमपुरा, जनकनगर, कोर्ट रोड, जिला होटल कॉलोनी, जीपीओ रोड की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed