फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Electricity stalled in many areas including railway road, people lighten up in the heat

Saharanpur News: रेलवे रोड सहित कई इलाकों में बिजली ठप, गर्मी में लोग हलकान

Thu, 15 Jun 2023 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Electricity stalled in many areas including railway road, people lighten up in the heat
देवबंद। बिजलीघर में तकनीकी फाल्ट आने की वजह से नगर के रेलवे रोड सहित कई कॉलोनियों में दिनभर बिजली ठप रही। जिस वजह से लोग गर्मी में हलकान रहे, और उन्हें पीने के पानी तक के लिए तरसना पड़ा। बुधवार को नगर के रेलवे रोड, मजनूवाला मार्ग, टीचर कॉलोनी, वेद विहार, लाजपत नगर सहित अन्य कॉलोनीवासियों को भीषण गर्मी में बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। सुबह दस बजे अचानक बिजली गायब हुई, जो शाम तक भी चालू नहीं हुई। लोगों को पीने के पानी की किल्लत होने लगी। जिसके चलते उन्हें दूर दराज लगे हैंडपंपों से पानी लेकर आने को मजबूर होना पड़ा। लोगों के इंवर्टर तक जवाब दे गए। एक्सईएन सुधाकर ने बताया कि रेलवे रोड के फीडर में तकनीकी कमी आने की वजह से बिजली बंद है। जल्द ही ठीक कर आपूर्ति को चालू किया जाएगा। वहीं, ईदगाह मार्ग स्थित माविया कॉलोनी का ट्रांसफार्मर तीन दिन से फुंका होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। भीषण गर्मी में तीन दिन आपूर्ति बंद रहने से लोग हलकान हो गए हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग घरों से बाहर बैठने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed