{"_id":"65c53699f35e7a9d0a0d1f97","slug":"electricity-corporation-team-raided-commercial-establishments-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-117984-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: विद्युत निगम की टीम ने वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: विद्युत निगम की टीम ने वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों पर मारा छापा
Fri, 09 Feb 2024 01:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 09 Feb 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर के सड़क दूधली में चेकिंग करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम , स्रोत विद्तुत विभाग
सहारनपुर। विद्युत निगम की टीम ने वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस दौरान 35 उपभोक्ताओं के यहां अनियमितता पाई गई। वहीं, विद्युत वितरण खंड द्वितीय में भी बिजली रोकने के लिए छापेमारी अभियान चलाया गया।
नगरीय विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार को दो टीमों ने खाताखेड़ी, गुच्छा बाजार और माहीपुरा में वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों पर कैटेगरी बदलने का अभियान चलाया गया। इस दौरान 35 उपभोक्ता अनियमितता की श्रेणी में पाए गए। यानी घरेलू कनेक्शन पर कॉमर्शियल और एक कनेक्शन पर चार-चार प्रतिष्ठानों को बिजली सप्लाई की जा रही थी। ऐसे में टीम ने श्रेणी बदलने और राजस्व वसूली की कार्यवाही की। इस दौरान एसडीओ रोबिन, अवर अभियंता अनिल, प्रविंद्र आदि शामिल रहे।
उधर, विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता विवेक कुमार पटेल ने एसडीओ अंकित त्यागी व अवर अभियंता मोहम्मद मोविन को साथ लेकर कैलाशपुर, पाली और दाबकी में छापा मारा। इन गांवों में 38 लोग बिजली चोरी करते मिले। यह लोग मीटर में कट लगाकर बिजली चोरी कर रहे थे।