{"_id":"60b3da9f8ebc3e2be10f9536","slug":"electrical-lines-broken-in-the-storm-the-city-is-submerged-in-darkness-saharanpur-news-mrt5405701185","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में टूट गई विद्युत लाइनें, अंधेरे में डूबा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में टूट गई विद्युत लाइनें, अंधेरे में डूबा शहर
विज्ञापन
सहारनपुर। आंधी और बारिश से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दो बिजलीघर क्षेत्रों को छोड़कर बाकी सभी बिजलीघरों विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। जिसके कारण शहर अंधेरे में डूबा रहा। रविवार को दोपहर दो बजे के बाद कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति पटरी पर लौटी। इसके बाद ही जनता को पीने का पानी मिल पाया।
शनिवार रात करीब 12 बजे के बाद तेज आंधी चली। जिसके कारण महानगर के अंबाला रोड, हकीकतनगर, आवास विकास, पुल खुमरान, जैनबाग बिजलीघर से जुड़े इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। तीन लाख से अधिक आबादी अंधेरे में डूब गई। इस दौरान लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इसके अलावा जनकनगर बिजलीघर से जुड़े माधोनगर फीडर पर रात में ही एक उपकरण फट गया, जिस कारण इस विद्युत आपूर्ति बाधित रही। लेकिन मरंमत के बाद आपूर्ति बहाल हो गई। विद्युत निगम के कंट्रोल रूम की तरफ से उच्चाधिकारियों को दोपहर दो बजे के बाद सभी बिजलीघरों के ठीक होने की सूचना भेजी गई। मंडी समिति और टीपीनगर बिजलीघर से भी करीब चार घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता एके वर्मा ने बताया कि आंधी के कारण कई जगहों पर विद्युत लाइनों के तार टूट गए थे। कर्मचारियों ने लगाकर काम करके लाइनों को ठीक किया। महानगर के सभी बिजली घरों की विद्युत आपूर्ति सुचारु हो गई है।
- जलभराव ने चलना किया दुश्वार
सहारनपुर। बरसात की वजह से स्मार्ट सिटी के कई इलाकों में जलभराव हो गया। गलीरा रोड तालाब बन गई। नाले और नालियां सड़कों पर बह निकले। रविवार को नगर निगम की टीम ने पंप लगाकर पानी निकलवाने का प्रयास किया। उधर, कोर्ट रोड पर घंटाघर चौराहे से कोर्ट रोड पुल के बीच की खोदाई करके छोड़ी गई सड़क पर कीचड़ फैल गया। दिन भर मार्ग पर आवागमन बाधित रहा।