फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Election on 3079 posts and by-elections on two main posts

3079 पदों पर चुनाव और दो प्रधान पदों पर होगा उपचुनाव

Mon, 31 May 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Election on 3079 posts and by-elections on two main posts
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों पर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। सहारनपुर जिले में ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त 3079 पदों पर चुनाव होगा, जबकि दो ग्राम प्रधानों की मृत्यु होने जाने पर रिक्त इन दोनों पदों पर उपचुनाव संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार शाम को शासन ने त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों पर चुनाव कराने के लिए अधिसूचना जारी की। उसके मुताबिक छह जून को नामांकन पत्र जमा कराए जाएंगे और उसी दिन नामांकन पत्रों का परीक्षण भी होगा। इसके बाद सात जून को सुबह आठ बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्र वापसी हो सकेगी तथा उसी दिन अपराह्न तीन बजे से चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। इसके बाद 12 जून को मतदान होगा और 14 जून को मतगणना संपन्न कराई जाएगी। शासन की तरफ से अधिसूचना जारी किए जाने पर जिला प्रशासन ने रिक्त पदों पर चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सहारनपुर जिले में ग्राम पंचायत गंगोह देहात और ग्राम पंचायत बाहुपुरा के प्रधान का निधन हो चुका है। इस कारण यह दोनों पद भी रिक्त हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्यों के कुल 3079 पद रिक्त हैं। इस लिहाज से 3081 पदों पर निर्वाचन होगा। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत के तहत रिक्त पदों पर चुनाव के लिए शासन से निर्देश आ गया है। प्रत्येक ब्लाक में रिक्त पदों की सूची तैयार करा ली गई है। जल्दी ही सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर चुनाव प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाकवार रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों के पद
ब्लाक कुल ग्रा.पं. सदस्य रिक्त पद
बलियाखेड़ी 949 344
पुंवारका 1177 421
मुजफ्फराबाद 1264 350
साढ़ौली कदीम 1042 188
देवबंद 832 216
नागल 946 274
रामपुर मनिहारान 688 161
नानौता 722 308
सरसावा 1289 272
नकुड़ 1051 296
गंगोह 1250 249
योग 11210 3079
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed