फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Elderly woman mauled to death by hunting dogs

Saharanpur News: शिकारी कुत्तों ने बुजुर्ग महिला को नोचकर मार डाला

Wed, 23 Jul 2025 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman mauled to death by hunting dogs
गांव सतपुरा में वृद्धा की मौत के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़।श्रोत वीडियो ग्रैब
- खेत में चारा लेने गई थी महिला, ग्रामीणों ने दो कुत्ते सहित चार लोगों को पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिहारीगढ़(सहारनपुर)। सतपुरा गांव की रहने वाली तारा देवी (65) को खेत में शिकारी कुत्तों ने नोचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने दो कुत्तों सहित चार लोगों को पकड़ कर पुलिस को साैंप दिया।

मंगलवार शाम सुरेश की पत्नी तारा देवी खेत में चारा लेने गई थी। चारा काटते समय महिला पर कुछ शिकारी कुत्तों ने हमला कर दिया। महिला ने भागने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं सकीं। शिकारी कुत्तों ने महिला को नोचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग वहां पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को भगाया। पता चलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद घायल महिला को लेकर कस्बे में ही एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, इस घटना के बाद ग्रामीणों ने चार लोगों को पकड़ लिया। उनके पास से दो कुत्ते भी मिले। इसके बाद सभी को गांव में लाया गया। पता लगते ही पुलिस भी गांव में पहुंच गई। उधर, देर शाम तक इस मामले में बिहारीगढ़ थाने में तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन

गांव सतपुरा में वृद्धा की मौत के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़।श्रोत वीडियो ग्रैब

गांव सतपुरा में वृद्धा की मौत के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़।श्रोत वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed