{"_id":"6a0f615a68019397b00419af","slug":"elderly-prisoner-dies-in-jail-condition-deteriorates-following-chest-pain-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-175910-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जेल में बुजुर्ग कैदी की मौत, सीने में दर्द के बाद बिगड़ी हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जेल में बुजुर्ग कैदी की मौत, सीने में दर्द के बाद बिगड़ी हालत
Fri, 22 May 2026 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 22 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला कारागार में निरुद्ध एक बुजुर्ग बंदी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद मौत हो गई।प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हृदयाघात माना जा रहा है।
कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहम्मदनगर निवासी अब्दुल सलाम (75) पॉक्सो एक्ट के एक मामले में जिला कारागार में बंद था। बुधवार को जेल में उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उसे सीने में तेज दर्द की शिकायत होने पर जेल अस्पताल में भर्ती कर प्राथमिक उपचार दिया गया।
बताया गया कि हालत में सुधार न होने और स्थिति गंभीर होने पर जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बंदी रक्षक उसे अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बंदी की मौत की सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। सूचना पर थाना जनकपुरी पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव का कहना है कि शुरुआती जांच और चिकित्सकीय रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक प्रतीत हो रहा है। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगी।