फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Eight trains reached Saharanpur late, passengers were in trouble

Saharanpur News: आठ ट्रेनें सहारनपुर पहुंची लेट, यात्रियों को हुई परेशानी

Sun, 16 Apr 2023 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Eight trains reached Saharanpur late, passengers were in trouble
-शालीमार, सद्भावना, दुर्गियाना एक्सप्रेस तीन से चार घंटे देरी से आई
विज्ञापन

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। ट्रेनों की लेटलतीफी में कोई सुधार नहीं हुआ है। रविवार को सहारनपुर से होकर गुजरने वाली आठ ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट पहुंची। तय समय पर ट्रेनों के नहीं आने से यात्रियों को खासी परेशानी हुई। ट्रेनों के तीन से चार घंटे लेट होने से यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।

पटरियों को मजबूत करने के लिए अलग-अलग रेल मंडलों में ब्लॉक लेकर काम किया जा रहा है। जिसकी वजह से या तो ट्रेनें निरस्त कर दी गई या फिर उनका रूट बदला जा रहा है। यहीं नहीं ट्रेनें देरी से भी चल रही है। रविवार को सहारनपुर में ट्रेनें लेट आई। लखनऊ से चलकर चंडीगढ़ जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस सहारनपुर में दोपहर 12ः35 बजे पहुंचती है, जो रविवार को शाम चार बजकर 25 मिनट पर पहुंची। यानी अपने निर्धारित समय से चार घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन


इसके साथ ही जैसलमेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस, कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस तीन-तीन घंटे, अमृतसर-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ढाई घंटे, डिब्रुगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस पौने तीन घंटे की देरी से सहारनपुर पहुंची। दरभंगा-अमृतसर जन नायक एक्सप्रेस, चंडीगढ़-लखनऊ सद्भावना एक्सप्रेस, बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से लेट आई है। इन ट्रेनों के लेट पहुंचने से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed