फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Eight students suspended from medical college

जांच रिपोर्ट में दोषी पाए आठ छात्रों को मेडिकल कालेज से किया निलंबित

Tue, 17 May 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Eight students suspended from medical college
सरसावा (सहारनपुर)। राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रकरण में जांच कमेटी द्वारा की गई जांच के उपरांत प्राचार्य ने मारपीट में शामिल इंटर्नशिप कर रहे छात्रों को छह माह के लिए कॉलेज से निलंबित कर दिया है, जबकि दो छात्रों को एक माह के लिए निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि कॉलेज के 2019 बैच के एमबीबीएस छात्र छात्राओं तथा मेडिकल कॉलेज में ही इंटर्नशिप कर रहे छात्र-छात्राओं द्वारा 11 मई की रात्रि कॉलेज कैंपस के बाहर एक रिसोर्ट में पार्टी के दौरान मारपीट हो गई थी। इसमें 2019 बैच के कई छात्र चोटिल हुए थे। पार्टी के बाद छात्रावासों में भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इसमें 2019 बैच के छात्रों की तहरीर पर इंटर्नशिप कर रहे सात छात्रों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले की जांच के लिए प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने चार वार्डनों की एक जांच समिति गठित की थी।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि जांच टीम ने रविवार देर रात रिपोर्ट उनके समक्ष प्रस्तुत की। इसमें साफ स्पष्ट शब्दों में बताया गया कि सारा मामला राजकीय मेडिकल कॉलेज में ही इंटर्नशिप कर रहे मेडिकल छात्रों की ओर से आरंभ हुआ था जिसमें इंटर्नशिप कर रहे आठ छात्रों की संलिप्तता पाई गई है। हालांकि पुलिस द्वारा सात ही छात्रों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। प्राचार्य ने बताया कि उन्होंने छह छात्रों को छह माह के लिए कॉलेज की समस्त गतिविधियों से निष्कासित कर दिया है, जबकि दो छात्रों को एक महीने के लिए निष्कासित किया गया है। इससे संबंधित नोटिस भी बोर्ड पर चस्पा कर दिए गए हैं। सरसावा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा कराई गई जांच बिल्कुल अलग विषय है जो मेडिकल कॉलेज अथवा प्रशासन का अंदरूनी मामला है, जबकि एमबीबीएस छात्र की तहरीर पर सरसावा थाने में दर्ज मुकदमा आपराधिक प्रवृत्ति का है और पुलिस उसी आधार पर मामले की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed