फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Eight more buses contracted from roadways, number increased to 22

Saharanpur News: रोडवेज से आठ और बसों का हुआ अनुबंध, संख्या बढ़कर 22 हुई

Tue, 13 Dec 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Eight more buses contracted from roadways, number increased to 22
रोडवेज से आठ और बसों का हुआ अनुबंध, संख्या बढ़कर 22 हुई
विज्ञापन

सहारनपुर। रोडवेज परिवहन निगम लगातार निजी बसों को अनुबंध करने में जुटा है। मंगलवार को परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में हुई बैठक में आठ और बसों के अनुबंध पर सहमति मिल गई है। अफसरों का दावा है कि मार्च तक 400 बसों का अनुबंध कर लेंगे।
बीतें दिनों शासन से आदेश हुआ था कि रोडवेज में अब 75 फीसदी अनुबंधित और 25 फीसदी रोडवेज की बसें चलेंगी। निर्देश दिए थे कि रोडवेज अधिकारी निजी बसों को अनुबंध पर चलवाएं। इसके चलते रोडवेज के अधिकारी निजी बसों को अनुबंध पर चलाने के लिए लगातार बैठक कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में निजी बसों के अनुबंध को लेकर बैठक हुई, जिसमें आठ और बसें रोडवेज को मिली है। इससे पूर्व 14 बसें मिल गई थी। जिसके बाद अब अनुबंध पर रोडवेज को 22 बसें मिल गई है। रोडवेज के बेड़े में बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को खासी राहत मिलेगी। क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि अनुबंध के लिए लगातार टेंडर प्रक्रिया चल रही है। मार्च तक 400 बसों को अनुबंध पर लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed