फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Eight lakh extortion money recovered from BJP leader's brothers, accused arrested

Saharanpur News: भाजपा नेता के भाइयों से वसूली आठ लाख की रंगदारी, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 19 Jul 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 19 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Eight lakh extortion money recovered from BJP leader's brothers, accused arrested
सहारनपुर। जिले के भाजपा नेता साहब सिंह पुंडीर के भाइयों से आठ लाख रुपये की रंगदारी वसूलने के प्रकरण में उत्तराखंड की भगवानपुर पुलिस ने छुटमलपुर निवासी हिंदू संघर्ष समिति के अध्यक्ष पंकज भैया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए वसूली गई रकम में से साढे़ छह लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन


साहब सिंह पुंडीर के भाई नीरज पुंडीर हरिद्वार जिले के भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में नेचुरल हर्ब्स एंड फार्मुलेशन के नाम से फैक्टरी चलाते हैं, जबकि उनके दूसरे भाई योगेश पुंडीर मुजफ्फराबाद ब्लाॅक की प्रमुख राखी पुंडीर के पति हैं। भगवानपुर थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में नीरज ने बताया कि पंकज सैनी उर्फ पंकज भैया पिछले काफी समय से झूठे मुकदमों में फंसा कर जेल भिजवाने की धमकी देते हुए उन पर दबाव बनाकर धनराशि की मांग कर रहा था। छह जुलाई को उसने धमकी देकर उनके भाई योगेश को पास ही स्थित एक पेट्रोल पंप पर बुलाया। जहां उसने आठ लाख रुपये की नकदी तथा पांच सौ किलोवाट का सोलर पवार प्लांट लगाकर जमीन सहित मुफ्त में देने की मांग की। न देने पर उनके कारोबार को बर्बाद कर भाइयों सहित उन्हें जेल भिजवाने की धमकी दी।
विज्ञापन

धमकी से डर कर उन लोगों ने 13 जुलाई को 65000 रुपये तथा 15 जुलाई को सात लाख 35 हजार रुपये आरोपी को दे दिए। आरोप है कि इसके बाद पंकज भैया ने अवैध असलहे से धमकाते हुए 25 लाख रुपये की और मांग की। पुलिस ने आरोपी पंकज के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसे देहरादून हाईवे स्थित एक ढाबे के पास से गिरफ्तार कर लिया। भगवानपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से वसूली गई रकम में से साढ़े छह लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed