फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Eight lakh cheated in the name of getting a job

नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख की ठगी

Sun, 07 Feb 2021 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Eight lakh cheated in the name of getting a job
गंगोह। एक व्यक्ति ने दो लोगों पर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर आठ लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए न्यायालय से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गांव बुड्ढा खेड़ा निवासी सुशील कुमार पुत्र कंवरपाल ने बताया कि उसके भाई अनिल की कलक्ट्रेट में काम करने वाले एक व्यक्ति से जान पहचान थी। उसने भाई को आठ लाख रुपये में सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उक्त रकम हड़प ली। रकम एक अधिकारी के घर में ली गई। इसके बाद आरोपी ने उनके घर राष्ट्रीय खाद्य एवं बीज भंडार परिषद लखनऊ का नियुक्ति पत्र भेजा था। उसके भाई को तीन माह का प्रशिक्षण भी दिलाया ।
विज्ञापन

आरोप है कि बाद में पता चला कि यह सब धोखा था। उन्होंने उक्त व्यक्ति से इस संबंध में बात की तो उसने अनिल को महिला एवं बाल विकास द्वारा जिला समन्वयक तथा ब्लॉक कॉर्डिनेटर के पद पर फार्म भरवा दिया। आरोप है कि यह भी फर्जी निकला। रकम वापस लौटाने का दबाव बनाने पर उसने आठ लाख रुपये का चेक उसके भाई को दिया परंतु वह बाउंस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उसने इस मामले की शिकायत थाने में की परंतु सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। उधर, एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। यदि कोर्ट से कोई आदेश पारित होता है तो उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed