{"_id":"60f718698ebc3e79a620f622","slug":"eid-ul-azha-police-alert-route-will-be-diverted-saharanpur-news-mrt5482859180","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद-उल-अजहा: पुलिस सतर्क, रूट रहेगा डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद-उल-अजहा: पुलिस सतर्क, रूट रहेगा डायवर्ट
विज्ञापन
कोतवाली मंडी क्ष्रेत्र में कुर्बानी के लिये बकरे खरीदते लोग
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। ईद-उल-अजहा पर्व आज मनाया जाएगा। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क है। कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए पर्व मनाने की छूट दी है। विभिन्न स्थानों पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। साथ ही सुबह पांच बजे से रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा।
ईद को लेकर एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों और सीओ को सुरक्षा का खास ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने कहा कि कोई अगर कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करे तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी अगर कोई करता है, उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाए। इसको लेकर खुफिया विभाग भी अलर्ट रहे। एसएसपी ने बताया कि मिश्रित आबादी वाले इलाकों में थाना पुलिस के अलावा पीएसी भी तैनात रहेगी। रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन कराया जाए।
वहीं, एसपी देहात अतुल शर्मा और एसपी सिटी राजेश कुमार ने मंगलवार को ईद को लेकर लोगों से आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। इसके साथ ही गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसको लेकर थानों पर बैठकों का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
ईदगाह और मस्जिदों में गाइड लाइन के हिसाब से होगी नमाज
ईदगाह और मस्जिदों में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ही नमाज अदा की जाएगी। इसको लेकर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने मुस्लिम धर्मगुरुओं से वार्ता भी की। शहर काजी नदीम अख्तर ने बताया कि गाइड लाइन के अनुसार ही ईदगाह में नमाज अदा की जाएगी। जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलाना मौलवी फरीद ने भी लोगों से गाइड लाइन का पालन करने और आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कहीं पर भीड़ एकत्र न करें और ऐसा कोई काम न करें, जिससे दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचे।
कुर्बानी को पशुओं की हुई खरीदारी
कुर्बानी के पशुओं की मंगलवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने खरीदारी की। महानगर में कंबोह का पुल, कमेला कॉलोनी व मंडी समिति रोड पर पशु मंडी लगी, जहां पर लोगों ने कुर्बानी के पशु खरीदे हैं।
सुबह पांच बजे से यह रहेगी यातायात व्यवस्था
- देहरादून व हरिद्वार से हरियाणा की ओर जाने वाले वाहन बाईपास से होकर जाएंगे। हरियाणा की ओर से उत्तराखंड जाने वाले भी इसी मार्ग से जाएंगे।
- दिल्ली की ओर हरियाणा व उत्तराखंड जाने वाले वाहन भी बाईपास से होकर जाएंगे।
- नागल- लाखनौर बाईपास सर्विस रोड पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। देहरादून व अंबाला जाने वाले वाहन लाखनौर से होते हुए बाईपास से जाएंगे।
- राकेश केमिकल पुलिस चौकी के पास बैरियर लगाकर वाहनों को रोका जाएगा। भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। इसी तरह शेखपुरा चौकी पर भी वाहनों को रोका जाएगा।
- आंबेडकर चौक की ओर से आने वाले समस्त छोटे वाहन, जिन्हें अंबाला जाना है, वह जिला अस्पताल चौक, कलक्ट्रेट तिराहे, शुगर मिल तिराहे से मानकमउ, नकुड़ तिराहे से होकर जाएंगे।
- बेहट रोड, देहरादून रोड, टपरी रोड, बड़गांव रोड, दिल्ली रोड, अंबाला रेाड व चिलकाना रोड से नगर क्षेत्र की ओर किसी भी प्रकार का भारी वाहनों को आने नहीं दिया जाएगा।

कोतवाली मंडी क्ष्रेत्र में कुर्बानी के लिये बकरे खरीदते लोग- फोटो : SAHARANPUR