फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Eid ul Azha: Hands raised in worship of Allah, prayers offered with devotion

ईद उल अजहा: अल्लाह की इबादत में उठे हाथ, अकीदत के साथ अदा हुई नमाज

Mon, 17 Jun 2024 12:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 17 Jun 2024 12:14 PM IST
सार

बकरीद पर ईदगाह में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की। इस दाैरान पर्व की एक-दूसरे को बधाई दी गई, बच्चे भी नमाज पढ़ने सजधज कर पहुंचे।

विज्ञापन
Eid ul Azha: Hands raised in worship of Allah, prayers offered with devotion
नमाज अदा करते अकीदतमंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बकरीद पर्व हर्षल्लास से मनाया जा रहा है। सहारनपुर जिले में महानगर में अंबाला रोड स्थित ईदगाह में मुस्लिम समाज के लोग नमाज अदा करने पहुंचे और अल्लाह की इबादत में हजारों हाथ उठे। वहीं, अनेक मस्जिदों में नमाज अदा की गई। देश में खुशहाली और तरक्की की दुआ की गई। इसके बाद कुर्बानी दी गई। परिवार के सदस्यों के साथ बच्चे भी सजधजकर नमाज अदा करने पहुंचे। वहीं, पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।  

विज्ञापन


अंबाला रोड स्थित ईदगाह पर नमाज पढ़ने के लिए लोग सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। शहर काजी नदीम अख्तर ने सात बजकर 45 मिनट नमाज अदा कराई। नमाज के बाद देश में खुशहाली और अमन चैन की दुआएं मांगी गई। तकरीर में शहर काजी नदीम अख्तर ने कहा कि कुर्बानी के मायने खुदा को राजी करना है।

विज्ञापन

हमें एक-दूसरे के काम आना चाहिए और दिखावे से बचना चाहिए। इंसान को इंसान के काम आना चाहिए। बेहतरीन इंसान वही है, जो किसी को तकलीफ ना पहुंचाए। अल्लाह उस व्यक्ति को पसंद करते हैं, जो दूसरों के काम आता है। हमें दूसरों को खुशी ध्यान रखना चाहिए। गरीब लोगों के प्रति हमदर्दी रखनी चाहिए।

इस दौरान पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, चौक फव्वारा स्थित जामा मस्जिद में नमाज अदा कराई। इसी तरह महानगर की मस्जिदों में भी लोगों ने अकीदत के साथ नमाज अदा की। ईदगाह के आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। अधिकारी भी पल-पल का जायजा लेते रहे। 

कुछ देर के लिए रोके वाहन 
ईदगाह में नमाज संपन्न होने के बाद भीड़ को देखते हुए अंबाला रोड की तरफ जाने वाले वाहनों को कुछ देर के लिए रोका गया। उनको अन्य इलाकों से निकाला गया। यातायात व्यवस्था को ट्रैफिक पुलिसकर्मी घंटाघर से लेकर ईदगाह तक चप्पे-चप्पे तैनात रहे, जो यातायात व्यवस्था को सुचारू कराने मेें लगे रहे। 

महानगर में दिखी रौनक 
बकरीद पर महानगर में रौनक दिखी। बच्चे, युवा और बड़े-बुजुर्ग नए परिधान पहनकर घर से निकले। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर बकरीद की बधाई दी। युवाओं में अत्याधिक उत्साह नजर आया। बच्चों और युवाओं ने फोटो खींचकर सोशल मीडिया अपलोड किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed