फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   educational problem

यूपी और उत्तराखंड में योग्य शिक्षकों की कमी : राणा

Sun, 15 Mar 2020 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
educational problem
यूपी और उत्तराखंड में योग्य शिक्षकों की कमी : राणा
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तराखंड के कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल के वाइस चांसलर प्रोफेसर केएस राणा ने सहारनपुर मंडल में यूनिवर्सिटी की मंजूरी पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयासों को सराहा है। साथ ही यह भी कहा कि यूपी सरकार को इस यूनिवर्सिटी के लिए जल्द ही जमीन का प्रस्ताव फाइनल कर इस पर काम शुरू करना चाहिए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि यदि यहां की सरकार चाहे तो सहारनपुर में ही आईआईटी के रुड़की कैंपस का प्रयोग यूनिवर्सिटी के लिए किया जा सकता है। यहां इसके लिए पर्याप्त जगह है।
प्रोफेसर राणा रविवार को जेवी जैन कालेज में आयोजित एक राष्ट्रीय सेमिनार में पहुंचे थे। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह विवि बनने से चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी का बोझ काफी कम होगा। इस समय इस विवि पर एक हजार से अधिक कालेजों का बोझ है। ऐसे में यूनिवर्सिटी रन करना आसान नहीं है। वहीं, रीजनल लेवल पर सहारनपुर से लेकर पास ही रुड़की, हरिद्वार जैसे शहरों के युवाओं को भी लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यूपी, उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक के अधिकतर विश्वविद्यालयों और कालेजों में पात्र शिक्षक नहीं मिल पा रहे हैं। करीब 50 फीसदी सीटें खाली पड़ी हैं। न तो प्रोन्नति हो रही है और न ही नई भर्तियां हो रही है। इसके चलते शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक यूनिवर्सिटी में 100 से ज्यादा कालेज नहीं होने चाहिए
प्रोफेसर राणा ने कहा कि केंद्र सरकार के रुल रेगुलेशंस में व्यवस्था है कि एक यूनिवर्सिटी में 100 से ज्यादा कालेज नहीं होने चाहिए। इसी को देखते हुए आगे भी यूनिवर्सिटी खुलनी चाहिएं। उन्होंने निजी कालेजों को अधिक खोले जाने पर एतराज जताया। कहा कि महज पांच प्रतिशत निजी कालेज ही सही शिक्षा दे पा रहे हैं।

कोरोना पर सभी यूनिवर्सिटी भी सतर्क
वीसी ने बताया कि यूपी और उत्तराखंड दोनों ही राज्यों में कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट जारी है। इसलिए छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए और उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए शिक्षक कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed