फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Education friends demanded confirmation and 40 thousand salary

Saharanpur News: शिक्षा मित्रों ने की स्थायीकरण और 40 हजार वेतन की मांग

Mon, 04 Sep 2023 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Education friends demanded confirmation and 40 thousand salary
भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी को ज्ञापन साैंपते ​शिक्षा मित्र
सहारनपुर। अपनी मांगों को लेकर शिक्षा मित्र फिर से सक्रिय हो गए हैं। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने कैराना सांसद प्रदीप चौधरी को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा है। जिसमें शिक्षा मित्रों को स्थाई करने के साथ ही 40 हजार रुपये मासिक वेतन सहित अनेक मांगें रखी हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नरेश कुमार ने सांसद को बताया कि शिक्षा मित्र 20 वर्ष से अधिक समय से विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह शिक्षकों के बराबर मेहनत करते हैं। अनेक स्नातक और बीटीसी उत्तीर्ण हैं। ऐसे में उनको समान कार्य के हिसाब से समान वेतन मिलना चाहिए। लेकिन संगठन फिर भी बराबर नहीं तो कम से कम 40 हजार रुपये मासिक वेतन की मांग करता है, जिससे शिक्षा मित्र और उनके परिवार सम्मानजनक जीवन जी सकें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण अनेक शिक्षा मित्र आत्महत्या जैसा कदम उठा चुके हैं। भविष्य में कोई शिक्षा मित्र ऐसा न करे इसके लिए सरकार को सोचना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में सुशील चौधरी, आसाराम, अरविंद, मोहर सिंह, प्रदीप, शिव कुमार, रामेश्वर, अमित, विकास, टीटू, गुबहार, बबीता, सुनीता आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- शिक्षा मित्रों की प्रमुख मांग
- 62 वर्ष की आयु तक स्थाई कर 40 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाए।
- महिला शिक्षा मित्रों को उनकी ससुराल के निकट विद्यालय दिया जाए।
- शिक्षकों की तरह मेडिकल अवकाश की सुविधा दी जाए।
- आकस्मिक अवकाश को शिक्षकों की तरह एक जनवरी से 31 दिसंबर तक मान्य किया जाए।
- कोर्ट ने शिक्षकों को पैरा शिक्षक माना है, पैरा शिक्षक का वेतनमान 38,838 लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed