फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Edible oil, gram, salt supply missing

खाद्य तेल, चना, नमक की आपूर्ति नदारद

Mon, 09 May 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Edible oil, gram, salt supply missing
सहारनपुर। खाद्य तेल, चना और नमक की पूरी आपूर्ति नहीं होने के कारण जनपद में राशन कार्ड धारकों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत खाद्यान्न वितरण शुरू नहीं कराया जा सका है, जबकि 12 मई तक इस योजना के तहत खाद्यान्न का वितरण होना है। अब ऐसे में खाद्यान्न वितरण की बाट जोह रहे राशन कार्ड धारक उचित दर विक्रेताओं के यहां चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

शासना ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जनपद में 29 अप्रैल से 12 मई तक खाद्यान्न का वितरण कराने के आदेश दिए थे। इसमें अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को गेहूं, चावल के साथ ही एक किलो आयोडाइज्ड नमक, एक किलो चना एवं एक लीटर रिफाइंड तेल प्रति राशन कार्ड का भी निशुल्क वितरण होना है। नेफेड से चना, नमक और खाद्य तेल की पूरी आपूर्ति नहीं होने के कारण अभी तक जनपद में खाद्यान्न का निशुल्क वितरण शुरू नहीं कराया जा सका है। खाद्यान्न वितरण के ई-पॉश मशीन के माध्यम से होने के कारण राशन कार्ड धारकों को गेहूं एवं चावल का वितरण भी चना, तेल एवं नमक के साथ ही कराया जाएगा। इसलिए खाद्यान्न वितरण की बाट जोह रहे राशन कार्ड धारक उचित दर विक्रेताओं की दुकानों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

-- जिलाधिकारी ने खाद्य आयुक्त को लिखा पत्र
आवंटन के हिसाब से चना, तेल एवं नमक की आपूर्ति कराने को लेकर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने प्रदेश के खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त को पत्र लिखा है। अपने पत्र में उन्होंने कहा कि इन वस्तुओं की पूरी मात्रा में आपूर्ति नहीं होने के चलते निर्धारित समयावधि में निशुल्क खाद्यान्न का वितरण अभी तक शुरू नहीं कराया जा सका है। उन्होंने तेल, चना और नमक की शेष मात्रा को जल्द उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत होने वाला निशुल्क वितरण शुरू नहीं कराया जा सका है। अभी तक पूरी मात्रा में चना, नमक और तेल की आपूर्ति नहीं होने से ऐसा हुआ है। अप्रैल माह का यह खाद्यान्न वितरण 29 अप्रैल से 12 मई तक होना था। ---- मनीष कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी।
एक नजर में, अवशेष वस्तुएं
वस्तु- मात्रा
खाद्य तेल 5,58,295 लीटर
चना 5844.05 क्विंटल
नमक 4126.55 क्विंटल
नोट: पांच मई के आंकड़ों के अनुसार।
जनपद में राशन कार्डधारक
राशन की दुकान 1238
कुल राशन कार्ड 5,84,461
कुल यूनिट 25,78,903
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed