{"_id":"602abd8e8ebc3ee8f9761569","slug":"echoed-songs-monolithic-text-of-shri-ramayana-begins-saharanpur-news-mrt525546039","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूंजे जयकारे, शुरू हुआ श्री रामायण का अखंड़पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूंजे जयकारे, शुरू हुआ श्री रामायण का अखंड़पाठ
विज्ञापन
बालाजी धाम के वार्षिक उत्सव का शुभारंभ करते अतुल जोशी व श्रद्घालु
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार को श्री रामायण के अखंड पाठ का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर प्रभु श्रीराम और बालाजी महाराज के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ धाम संस्थापक अतुल जोशी महाराज व अरुणा जोशी ने गुरु अयोध्या प्रसाद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात श्री बालाजी महाराज, श्री कोतवाल साहब, श्री प्रेतराज सरकार को चोला अर्पित किया गया। इसके साथ ही आचार्य किरण, शुभम, दीपक अग्निहोत्री, नवप्रभात, शुभम कौशिक, विनीत कपिल, खेमराज मिश्रा, योगेश गोनियाल ने मंत्रोचारण के साथ श्री रामायण के अखंड पाठ की शुरूआत की। अतुल जोशी महाराज ने कहा कि बालाजी महाराज कलयुग के देवता हैं। जो भक्त बालाजी महाराज की सच्चे मन से आराधना करता है, उसकी सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं। श्री बालाजी महाराज के साथ कोतवाल साहब और श्री प्रेतराज सरकार की भी आराधना करनी चाहिए। तभी पूजा संपन्न होती है।
इस दौरान पंडित नेत्रमनी जोशी, सुरेंद्र शर्मा, दिनेश माहेश्वरी, अनुपम गुप्ता, प्रमोद माहेश्वरी, अश्वनी अग्रवाल, रविंद्र काठपाल, मनोज वालिया, अजय किनरा, सतीश गुप्ता मौजूद रहे।

बालाजी धाम के वार्षिक उत्सव का शुभारंभ करते अतुल जोशी व अतिथिगण- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन