फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Eat one roti less, educate your children

Saharanpur News: एक रोटी कम खाएं बच्चों को तालीम जरूर दिलाएं

Thu, 12 Oct 2023 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Eat one roti less, educate your children
मदरसा जामिया सत्तारिया में तकरीर करते मौलाना खलीलुर्रहमान सज्जाद नौमानी। संवाद
सहारनपुर, छुटमलपुर। मदरसा जामिया सत्तारिया फैजुर्रहीम में आयोजित शिक्षा जागरुकता सम्मेलन में उलेमा ने कहा कि मुसलमान एक रोटी कम खाएं लेकिन अपने बच्चों को हर सूरत में तालीम दिलाएं। तालीम ही तरक्की के रास्ते खोलती है।
विज्ञापन

नानका गंदेवड़ा स्थित मदरसा परिसर में मंगलवार की रात आहूत सम्मेलन का आगाज कारी मो. सुफियान ने कलाम ए पाक की तिलावत से किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मौलाना खलीलुर्रहमान नोमानी ने कहा कि तालीम के मामले में मुसलमान अभी भी पिछड़ा हुआ है। जब तक हम इल्म हासिल नहीं करेंगे जिदंगी में कोई भी मुकाम नहीं पा सकते। जामिया मजाहिर उलूम सहारनपुर के मुफ्ती महमूद आलम ने कहा कि इल्म से दूर होकर इंसान भटक जाता है।
विज्ञापन

दारुल उलूम देवबंद से आए मौलाना मुहम्मद सलमानी और जमीयत उलेमा सहारनपुर के सदर मौलाना हबीबुल्लाह मदनी ने कहा कि नशा खोरी और ब्याज के कारोबार से दूर रहें। शादी विवाह की रस्मों को शरीयत के हिसाब से निभाएं। गैर मजहबी तौर तरीकों से दूर रहें। बच्चों को नमाज पढ़ने की आदत डाले। इससे सारी मुश्किलात हल होंगी। सदारत जामिया के प्रबंधक हाफिज जमील अहमद नानकवी ने की। सम्मेलन की समाप्ति पर कौम और देश की तरक्की की दुआ कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अध्यक्ष हाजी मो. इकराम, इशहाक, पूर्व प्रधान शमीम अहमद, अब्दुल वाजिद, अशफाक, डाॅ. नफीस, हाजी खलील अहमद, मौलाना तैयब, मौलाना अमजद, शहजोर, मुफ्ती सलीम अहमद, अनीस उर्रहमान आदि रहे। सम्मेलन के दौरान मदरसे के बाहर मेले सा नजारा रहा। चाट पकौड़ियों और खिलौनों की दुकानें सजीं जिन पर देर रात तक रौनक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed