फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   E rickshaw driver stabbed to death over a dispute involving 30 E rickshaw driver stabbed to death over a dispute involving 30

Saharanpur News: 30 रुपये के विवाद में ई-रिक्शा चालक की चाकू घाेंपकर हत्या

Tue, 14 Jul 2026 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 14 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
E rickshaw driver stabbed to death over a dispute involving 30 E rickshaw driver stabbed to death over a dispute involving 30
सहारनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात ई-रिक्शा चालक साजिद (25) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। किराए के 30 रुपये अधिक मांगने पर आरोपी और चालक के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आकर आरोपी ने चाकू से साजिद के सीने में वार किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को बेहट स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र की दानिश कॉलोनी निवासी साजिद उर्फ बिहारी ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। रविवार रात करीब साढ़े दस बजे साजिद जनता रोड से रामपुर मनिहारान निवासी दिलशाद को ई-रिक्शा में बैठाकर पुल जोगियान तक लेकर आया।
विज्ञापन

दोनों के बीच 50 रुपये किराया तय हुआ था, लेकिन गंतव्य पर पहुंचने के बाद दिलशाद ने केवल 20 रुपये दिए। बाकी रुपये मांगने पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर दिलशाद ने चाकू निकालकर साजिद के सीने पर वार कर दिया और मौके से भाग गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल ई-रिक्शा चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। सीओ प्रथम रविकांत पाराशर और शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली।

मृतक के भाई साबिर ने शहर कोतवाली में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी दिलशाद को बेहट स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। साजिद की अभी शादी नहीं हुई थी। वह दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed