फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   E rickshaw driver dies after colliding with trolley, youth injured after car overturns

Saharanpur News: ट्राॅली से टकराकर ई रिक्शा चालक की मौत, कार पलटने से युवक घायल

Sat, 20 Apr 2024 06:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
E rickshaw driver dies after colliding with trolley, youth injured after car overturns
बड़गांव। गांव झबीरन में एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर ट्रॉली में पीछे घुस गई। घायल ई-रिक्शा चालक की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। उधर, रजबहे पटरी पर एक कार बिजली पोल से टकराकर पलट गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

गांव खुदाबक्शपुर माजरा निवासी महेंद्र कश्यप (48) बृहस्पतिवार देर रात अपनी ई रिक्शा लेकर नानौता-बड़गांव मार्ग से वापस अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह गांव झबीरन स्थित बैंक्वेट हाल के समीप पहुंचा तो उसकी ई रिक्शा अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रैक्टर-ट्राॅले के नीचे घुस गई। घटना में ई रिक्शा चालक महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शुक्रवार को उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, दूसरी घटना में गांव कातला निवासी संजीव पुत्र शीशपाल का बेटा अक्षित शुक्रवार को अपने साथियों के साथ कार में सवार होकर रजबहा पटरी मार्ग से जा रहा था। पुलिस चौकी से आगे कार बिजली के खंभे से टकरा कर अनियंत्रित होकर पलट गई। टक्कर से बिजली पोल टूट कर गिर गया। कार में दबे युवकों को शीशे तोड़कर बाहर निकला गया। घायल अक्षित को नानौता अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed