फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Duty of 1800 teachers of Basic Education Department will be engaged in board examination

Saharanpur News: बोर्ड परीक्षा में लगेगी 1800 बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की ड्यूटी

Fri, 03 Feb 2023 09:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 03 Feb 2023 09:19 AM IST
विज्ञापन
Duty of 1800 teachers of Basic Education Department will be engaged in board examination
सहारनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की 16 फरवरी से शुरू होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसको लेकर विभाग शिक्षकों की सूची तैयार कर रहा है। इस बार बोर्ड परीक्षा में 73 हजार से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 16 फरवरी से चार मार्च तक कराई जाएंगी। जनपद में 98 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां माध्यमिक विद्यालयों के 73,713 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें हाईस्कूल के 38,987 और इंटरमीडिएट के 34,726 परीक्षार्थी शामिल हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर कितने शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी, इसको लेकर विभाग सूची तैयार में जुटा हुआ है। जनपद में माध्यमिक शिक्षा विभाग के पास शिक्षकों की संख्या कम है, ऐसे में कक्ष निरीक्षक बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग से भी शिक्षकों की जरूरत पड़ेगी। करीब 1867 बेसिक शिक्षा विभाग से शिक्षक लिए जाएंगे। जिससे प्राइमरी स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन

जनपद में पहुंची बोर्ड परीक्षा की कॉपियां
बोर्ड परीक्षा के लिए जनपद में कॉपियां आ गईं हैं। कॉपियों को नेहरू मार्केट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में रखवाया गया है। यहीं से परीक्षा केंद्रों पर कॉपियां आवंटित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेजी से चल रहीं हैं। कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी के लिए शिक्षकों की सूची तैयार की जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग से भी शिक्षकों को भी आवश्यकता के अनुसार लिया जाएगा। कॉपियां आ गई हैं। सभी कार्य समय से पूरे किए जाएंगे।
- योगराज सिंह, प्रभारी डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed