{"_id":"68d98875b7a3da69af0382fe","slug":"during-sharadiya-navratra-shops-were-raided-and-samples-of-cheese-and-milk-were-taken-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-159742-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शारदीय नवरात्रों में दुकानों पर छापा, पनीर व दूध के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शारदीय नवरात्रों में दुकानों पर छापा, पनीर व दूध के नमूने लिए
Mon, 29 Sep 2025 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
-मंडी व कोल्ड स्टोरेज में पुराने आलू को जांचा, नमूनों को जांच के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। शारदीय नवरात्र व दशहरा पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों पर छापा मारते हुए पनीर व दूध के चार नमूने संग्रहित किए। साथ ही मंडी व कोल्ड स्टोरेज में पुराने आलू की जांच की। फूड सेफ्टी एप के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मनोज कुमार वर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनंजय शुक्ला के नेतृत्व में टीम ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की। कोर्ट रोड पर निरंकारी डेयरी, जंधेड़ा में सूरजभान के प्रतिष्ठान और नानौता में लकी डेयरी से एक-एक नमूना पनीर का लिया। जनता रोड पर सादिक डेयरी से दूध का नमूना संग्रहित किया। इन सभी चार नमूनों को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है। हाल ही में जिले में कुछ जगहों पर पुराने आलू को एसिड व रंग से नया दिखाने की शिकायतें सामने आई थीं। इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कोल्ड स्टोरेज व मंडियों में सघन जांच की। जांच में कहीं भी पुराने आलू को रसायनों से नया बनाने का प्रमाण नहीं मिला। इसके अलावा टीम ने रामपुर मनिहारान में दुकानों पर फूड सेफ्टी कनेक्ट एप के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस एप के माध्यम से मिलावटी खाद्य पदार्थों की शिकायत सीधे विभाग को कर सकते हैं। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी जवाहर लाल, शिवनाथ सिंह, अमित कुमार गौतम रहे।