फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dumper hits tractor trolley loaded with devotees in Saharanpur, two die on spot and 12 injured

Saharanpur: डंपर ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी भयंकर टक्कर, दो की मौके पर मौत, 12 लोग घायल

Fri, 16 Feb 2024 11:17 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 16 Feb 2024 11:17 AM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में डंपर ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
Dumper hits tractor trolley loaded with devotees in Saharanpur, two die on spot and 12 injured
सहारनपुर में दर्दनाक हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में अंबाला रोड पर पिलखनी स्थित सत्संग भवन में जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कई लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन


बेहट और मिर्जापुर क्षेत्र के रहने वाले श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली सुबह सात बजे के आसपास जैसे ही बेहट रोड स्थित महेश्वरी खुर्द के पास पहुंची तो सहारनपुर की ओर से जा रहे डंपर ने ट्रैक्टर में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर साइड में जा पलटी, जिसमें श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 68 वर्षीय नकलीराम पुत्र बलमत निवासी अब्दुल्लापुर बेहट और 65 वर्षीय राकेश पुत्र चंद्रभान निवासी दयालपुर बेहट को मृतक घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

इनके अलावा करीब 12 श्रद्धालु घायल हैं। घायलों में तीन एक ही परिवार से हैं, जिनमें पति, पत्नी और बेटी शामिल हैं, जबकि एक पिता और पुत्री भी शामिल हैं। घायलों का हाल जानने के लिए नगर विधायक राजीव गुंबर सहित अनेक जन प्रतिनिधि और एसडीएम सदर व अन्य अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से मरीजों का हाल जाना।

यह भी पढ़ें: भारत बंद आज: BKU कार्यकर्ता करेंगे चक्का जाम, पुलिस अलर्ट, टिकैत बोले-सरकार नहीं मानी तो जल्द होगा बड़ा आंदोलन

घायल श्रद्धालुओं की सूची
-36 वर्षीय राहुल पुत्र पवन सिंह निवासी शाहपुर बेहट।
-40 वर्षीय बबीता पत्नी सतीश निवासी बेहट।
-20 वर्षीय अंजली पुत्री सतीश निवासी बेहट।
-70 वर्षीय श्यामलाल पुत्र सुल्तान निवासी अब्दुल्लापुर बेहट।
-55 वर्षीय ऋषिपाल पुत्र रोशन लाल निवासी भागूवाला मिर्जापुर पोल।
-24 वर्षीय प्रीति पुत्री ऋषिपाल निवासी भागूवाला मिर्जापुर पोल।
-65 वर्षीय अंगूरी पत्नी सत्यपाल निवासी बूबका बेहट।
-60 वर्षीय सोनी पत्नी महेंद्र निवासी नागल माफी मिर्जापुर पोल।
-50 वर्षीय संतरी पत्नी ओमप्रकाश निवासी भागूवाला मिर्जापुर पोल।
-54 वर्षीय लक्ष्मी पत्नी ब्रह्मपाल निवासी नौगांवा मिर्जापुर पोल।
-65 वर्षीय सौरन पत्नी किशनपाल निवासी भागूवाला बेहट।
-45 वर्षीय मंजू पत्नी ऋषिपाल निवासी भागूवाला बेहट।

यह भी पढ़ें: UP: रालोद के ये दो विधायक बनेंगे मंत्री, योगी मंत्रिमंडल में जल्द होंगे शामिल; PM मोदी से मुलाकात करेंगे जयंत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed