{"_id":"570e9ceb4f1c1b7b644a6b4a","slug":"dumper-crushed-two-men-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने दो को कुचला, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर ने दो को कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 14 Apr 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
मौके पर खड़ा डंपर, जिससे हादसा हुआ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बुधवार शाम तेज रफ्तार डंपर ने अस्पताल चौक के पास एक एक्टिवा सवार और मेडिकल स्टोर से दवा ले रहे एक अन्य शख्स को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पर सीओ समेत चार थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और डंपर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सांसद समेत कई नेताओं ने हादसे पर गहरा शोक जताया।
कोर्ट रोड से अस्पताल चौक की ओर तेज रफ्तार जा रहा डंपर जब ढलान पर निकलने लगा तो अचानक एक एक्टिवा सवार और पास में ही मेडिकल स्टोर से दवा लेकर पैदल जा रहा व्यक्ति उसकी चपेट में आ गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
यह हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। दुर्घटना होते ही लोगों ने डंपर को घेर लिया। लोगों की भीड़ विरोध जताने के लिए एकजुट हो ही रही थी कि ट्रैफिक पुलिस की सूचना पर सीओ चार थानों की पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए।
वाहन जब्त कर लिया और चालक को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने आनन फानन में दोनों लाशें उठाकर बराबर में ही अस्पताल भिजवाईं। सीओ अमित नागर ने बताया कि हादसे में खान आलमपुरा निवासी देहरादून रोड पर पप्पू आटो वर्क्स के संचालक नासिर उर्फ पप्पू मिस्त्री और लोहानी सराय निवासी मोहम्मद अहमद की मौत हुई है।
पप्पू मिस्त्री नहीं रहा
सड़क हादसे में जान गंवाने वाला पप्पू मिस्त्री शहर में काफी मशहूर था। उसका व्यवहार भी काफी अच्छा था। हादसे में उसकी मौत की खबर जिसने सुनी, यही बोला-अरे पप्पू मिस्त्री नहीं रहा। दूसरे मृतक के बारे में भी जानने को लोग बेताब रहे मगर घंटों बाद तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
सांसद समेत कई नेता सांत्वना देने पहुंचे ः हादसे के बाद सांसद राघव लखनपाल, सपा नेता सरफराज खान, शाजान मसूद सहित कई अन्य नेता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुर्घटना पर गहरा शोक जताया।
अस्पताल में भीड़ के बीच बैठे सांसद और अन्य नेताओं के सामने लोगों ने कहा कि रात आठ बजे से पहले ही इतने भारी वाहनों को बेलगाम रफ्तार से जाने दिया जा रहा है तो ऐसे में हादसे कैसे रुकेंगे। लोगों ने सीओ के समक्ष भी बार बार हो रहे हादसों और बेलगाम वाहनों पर लगाम न लगाने पर गहरा रोष जताया।