{"_id":"62b4af35c400821cf6055a5b","slug":"due-to-wrong-survey-one-kilometer-part-of-the-road-will-be-in-bad-shape-saharanpur-news-mrt594131496","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत सर्वे के चलते सड़क का एक किमी हिस्सा रहेगा बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत सर्वे के चलते सड़क का एक किमी हिस्सा रहेगा बदहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलत सर्वे के चलते सड़क का एक किमी हिस्सा रहेगा बदहाल
सहारनपुर, साढौली कदीम। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत हो रहा सड़क की मरम्मत का कार्य गलत सर्वे के चलते मुख्य मार्ग से एक किलोमीटर पहले तक कराया जा रहा है। इससे इस हिस्से की सड़क गड्ढों में ही तब्दील रहेगी।
विकास खंड साढौली कदीम के अंतर्गत उसंड चकखीजरपुर मार्ग पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। मरम्मत कार्य को गंदेवड़ चिलकाना मार्ग पर गांव चकखीजरपुर तक कराया जाना था। लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते उक्त सड़क को चकखीजरपुर से एक किलोमीटर पहले पड़ने वाले मजरे तक सर्वे में दर्शाया गया है। इसके चलते उक्त सड़क पर मरम्मत कार्य चकखीजरपुर से एक किलोमीटर पहले तक ही कराया जा रहा है। ऐसे में एक किलोमीटर शेष बची सड़क के गड्ढे नहीं भर सकेंगे।
ग्रामीण सुरेंद्र सिंह, बिरजपाल, राकेश कुमार, योगेंद्र कुमार, भंवर सिंह, बिजेंद्र सिंह, श्याम सिंह, मुकेश कुमार व प्रमोद कुमार का कहना है कि उक्त सड़क को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत गांव चकखीजरपुर में गंदेवड़ चिलकाना मार्ग तक जोड़ा जाना चाहिए। ताकि लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
उधर मरम्मत कार्य करा रहे विभागीय अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार का कहना है कि सर्वे करने वाले कर्मचारी ने गंदेवड़ चिलकाना मार्ग पर पड़ने वाले गांव चकखीजरपुर तक उक्त मार्ग का सर्वे नहीं दर्शाया है। अब सर्वे के आधार पर ही सड़क की मरम्मत का कार्य कराया जा सकेगा।