फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Due to the explosion of the cable box in the power station, the light remained off for 20 hours

Saharanpur News: बिजलीघर में केबल बक्सा फटने से 20 घंटे बत्ती रही गुल

Sat, 07 Jan 2023 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Due to the explosion of the cable box in the power station, the light remained off for 20 hours
सहारनपुर। हाकिमपुरा बिजलीघर में केबल का बक्शा फटने से महानगर की कॉलोनियों और क्षेत्र के कई गांवों के 500 से अधिक घरों में करीब 20 घंटे बिजली आपूर्ति गुल रही। इससे लोगों के घरों में अंधेरा पसरा रहा। रातभर और दिन में सुबह बिजली नहीं आने से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम करीब छह बजे हाकिमपुरा बिजलीघर में अचानक केबल बक्शा फट गया। इससे क्षेत्र के ज्ञानागढ़, हसनपुर, चकदेवली, नाजिरपुरा, बिशनपुरा, हाकिमपुरा और महानगर की कई कॉलोनियों में बिजली सप्लाई ठप हो गई। रातभर विद्युत निगम के कर्मचारी बक्शा ठीक करने में जुटे रहे, लेकिन घना कोहरा होने के कारण वह ठीक नहीं कर सके। जिस वजह से गांव और कॉलोनियों के लोग रातभर अंधेरे में ही रहे। बिजली नहीं आने से लोग खासे परेशान रहे। शनिवार सुबह बिजलीघर में केबल बक्शा को ठीक करने का प्रयास हुआ। दोपहर बाद जाकर ठप बिजली सप्लाई को सुचारु किया जा सका। एसडीओ मो. रजा ने बताया कि हाकिमपुरा बिजलीघर में केबल बक्शा फटने की वजह से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed