{"_id":"61be25361016f113e6165bac","slug":"dso-bk-shukla-went-to-jail-from-shahjahanpur-too-saharanpur-news-mrt569686690","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईओसीएल की पाइप लाइन से डीजल, पेट्रोल चोरी का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईओसीएल की पाइप लाइन से डीजल, पेट्रोल चोरी का मामला
विज्ञापन
सहारनपुर। तेल के खेल में जेल गए मुजफ्फरनगर के जिला आपूर्ति अधिकारी बीके शुक्ला छह साल पहले शाहजहांपुर में भी भ्रष्टाचार में जेल की हवा खा चुके थे। वहां एक पेट्रोप पंप स्वामी से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े थे। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की पाइप लाइन में सेंधमारी कर डीजल व पेट्रोल चोरी कर बेचने का खेल सुनियोजित तरीके से चलाया जा रहा था। मुजफ्फरनगर के भोपा में अवैध रूप से संचालित उदित पेट्रोल पंप के अतिरिक्त कई अन्य जगह पर भी चोरी का डीजल-पेट्रोल बेचा गया।
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि डीएसओ बीके शुक्ला ने यह खुलासा किया है। एसएसपी के मुताबिक वर्ष 2015 में उसकी तैनाती शाहजहांपुर में थी। इस दौरान 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा था। डीएसओ ने बताया कि भोपा में उदित कुमार के अतिरिक्त कुशलवीर सिंह, शाहनवाज, इकराम निवासीगण मुजफ्फरनगर भी बायो डीजल पेट्रोप पंप पर अवैध रूप से संचालित कर रहे थे।
डीएसओ का राजदार था चालक
एसएसपी ने बताया कि श्रीराम कन्नौजिया, डीएसओ कार्यालय में अर्दली था। वह पांच माह पूर्व सेवानिवृत्त हो चुका है। इसके बाद भी वह डीएसओ की गाड़ी चला रहा था। आरोपी कन्नौजिया डीएसओ का राजदार था।
विज्ञापन
फंस सकती है कई लोगों की गर्दन
पेट्रोल व डीजल चोरी की 12 घटनाएं सहारनपुर और हरिद्वार में हो चुकी हैं। गिरोह लंबे समय से पाइप लाइन में सेंधमारी कर रहा था। आईओसीएल अधिकारियों ने यूपी व उत्तराखंड के डीजीपी से कार्रवाई की मांग की थी। इससे मामले में पूर्ति विभाग के अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों की भी गर्दन फंस सकती है। शुरूआती जांच में सामने आया कि गिरोह को संरक्षण मिला था।
संपत्ति भी होगी कुर्क
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। प्रक्रिया पूरी कर आरोपियों की संपत्ति भी कुर्क की जाएगी।
पकड़े जा चुके हैं 13 अवैध बायोडीजल पंप
जिले में बीते पांच माह में 13 बायोडीजल पंप पकड़े जा चुके हैं। इनका संचालन करने वाले आरोपियों के खिलाफ पूर्ति विभाग की ओर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जेल जा चुके हैं 14 आरोपी
आईओसीएल की पाइप लाइन से डीजल व पेट्रोल चोरी की गागलहेड़ी, सरसावा और देहात कोतवाली क्षेत्र में घटनाएं हुईं। गैंग लीडर संदीप ने बताया था कि पानीपत रिफाइनरी की पाइप लाइन में सेंधमारी कर एक करोड़ से एक अधिक का डीजल व पेट्रोल चोरी कर चुके हैं। वे इसे भोपा समेत मुजफ्फरनगर में कई जगह सप्लाई करते थे। इस मामले में 14 आरोपी जेल जा चुके हैं।