{"_id":"619d2a15d01be33d0e2940db","slug":"driver-dies-in-truck-collision-body-removed-after-cutting-cabin-saharanpur-news-mrt566067069","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रकों की भिडंत में चालक की मौत, केबिन काटकर निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रकों की भिडंत में चालक की मौत, केबिन काटकर निकाला शव
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को हाईवे से हटवाती पुलिस
- फोटो : SAHARANPUR
ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत, केबिन काटकर निकाला शव
सरसावा (सहारनपुर)। नव विकसित हाईवे पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर में एक चालक की ट्रक के केबिन में फंसने से मौत हो गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गैस कटर से केबिन काटकर शव को बाहर निकाला जा सका।
सोमवार रात करीब 10 बजे नव विकसित हाईवे पर सरसावा क्षेत्र के ग्राम झबीरण के समीप पीछे से एक ट्रक आगे जा रहा ट्रक से जा भिड़ा। इससे दोनों ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर डिवाइडर के पास जाकर रुक गए। घायल ट्रक चालक के द्वारा डायल 112 को फोन कॉल की गई तो सरसावा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सरसावा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक क्षतिग्रस्त ट्रक के केबिन में बुरी तरह से फंस गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद जब गैस कटर से केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जबकि आगे वाले ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक सुभाष (30) पुत्र बलजीत निवासी बुग्गावाला जिला हरिद्वार का निवासी था जिसका पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। टक्कर के बाद ट्रकों के कारण बाधित हुए हाईवे को भी पुलिस द्वारा रात में ही क्रेन मंगाकर आवागमन को सुचारु कराया गया। संवाद

हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन