फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Driver being injured by potholes on Delhi Road

दिल्ली रोड पर बने गड्ढों से चोटिल हो रहे वाहन चालक

Sun, 23 Feb 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Driver being injured by potholes on Delhi Road
दिल्ली हाइवे पर गडढो में तब्दील सड़क - फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। दिल्ली हाईवे पर सहारनपुर-रामपुर मनिहारान के बीच सड़क में बने गड्ढों से वाहन चालक प्रतिदिन चोटिल हो रहे हैं। लोगों को इन गड्ढों के कारण बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दैनिक यात्रियों ने लोक निर्माण विभाग से इन गड्ढों की मरम्मत कराने की मांग की है। क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम ने भी एनएचआई के अधिकारियों को इन गड्ढों की मरम्मत कराकर लोगों को राहत पहुंचने के लिए कहा है।
विज्ञापन

बता दें कि दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर रामपुर मनिहारान व सहारनपुर के बीच चुनहेटी फाटक, खटहकाहेड़ी, जंधेड़ा आदि स्थानों पर गड्ढे होने से दोपहिया और बडे़ वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन वाहन चालक इनमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं। पूर्व सभासद सपन जैन, अभिषेक जैन, वरूण गर्ग, गौरव गुप्ता, विनोद धीमान, निकी ठाकुर, राजेश बजाज, राहुल जैन, सचिन जैन आदि ने विभागीय अधिकारियों से इन गड्ढों को शीघ्र भरवाने की मांग की है। भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने एनएचआई के डीजीएम संजय मिश्रा को हाईवे के गड्ढों की मरम्मत कराने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही गड्ढों को भरवाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed