फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   DPR process of wood carving cluster started

वुड कार्विंग कलस्टर की डीपीआर की प्रक्रिया शुरू

Wed, 04 Nov 2020 10:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
DPR process of wood carving cluster started
उपायुक्त उद्योग के कार्यालय में हुई बैठक
विज्ञापन

वुड कार्विंग उद्यमियों से भी लिए गए सुझाव
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। वुड कार्विंग के लिए पिलखनी में बनने वाले कलस्टर को लेकर कवायद तेज हो गई है। कलस्टर के निकट ही बनने वाले कॉमन फैसिलिटी सेंटर का नक्शा शासन को भेजा जा चुका है। वहीं कलस्टर की डीपीआर बनाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
पिलखनी में करीब 240 बीघा से ज्यादा भूमि पर वुड कार्विंग कारोबारियों का कलस्टर बनना है, उसकी डीपीआर बनाने के संबंध में बुधवार को उपायुक्त उद्योग के कार्यालय पर बैठक हुई, जिसमें वुड कार्विंग कारोबारियों के कलस्टर में सड़कें, चहारदीवारी, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज और ड्रेनेज सिस्टम और रॉ मैटीरियल बैंक के नक्शे को लेकर चर्चा हुई। उद्यमियों से सुझाव लिए गए कि कलस्टर में क्या क्या होना आवश्यक है। इस दौरान उपायुक्त सिद्धार्थ यादव, ईपीसीएच (हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद) से सुनील रैना, आईआईए के चैप्टर चेयरमैन एवं निर्यातक रविंद्र मिगलानी, ईपीसीएच की रीजनल कमेटी के सहसंयोजक औसाफ गुड्डू, रामजी सुनेजा और सोमप्रकाश गोयल आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

---- अगले दस दिन में हो जाएंगे सभी बैनामे
वुड कार्विंग कारोबारियों के कलस्टर में फिलहाल करीब 50 यूनिट लगनी हैं। कलस्टर के लिए किसानों की जमीन खरीदी जा रही है, जिसके लिए बैनामों की प्रक्रिया चल रही है। बुधवार को भी कई बैनामे कराए गए हैं। वुड कार्विंग कारोबारी रविंद्र मिगलानी ने बताया कि जिस तेजी से बैनामे हो रहे हैं, उससे अनुमान है कि अगले दस दिन में बैनामों की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed