{"_id":"62c9c7e6887e1468523225e1","slug":"doon-highway-remained-closed-for-six-hours-due-to-debris-saharanpur-news-mrt596359634","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबा आने से छह घंटे बंद रहा दून हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबा आने से छह घंटे बंद रहा दून हाईवे
विज्ञापन
मलबा आने के बाद मोहंड में लगे जाम में फंसे वाहन
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलबा आने से छह घंटे बंद रहा दून हाईवे
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मोहंड से ऊपर शिवालिक के पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश के चलते शनिवार सुबह पानी के साथ मलवा खिसक कर सड़क पर आ गया। इससे दून हाईवे पर छह घंटे तक आवागमन पूर्ण रूप से बंद रहा। जिसमें आठ किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने दो जेसीबी मशीनें लगाकर घंटों की मशक्कत के बाद सड़क से मलबा हटवाकर आवागमन सुचारु कराया।
शनिवार सुबह तेज बारिश होने के दौरान करीब दस बजे डॉट मंदिर से पहले पहाड़ों से भारी मात्रा में मलबा खिसक कर सड़क पर आ गया। इससे दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन पूर्ण रूप से बंद हो गया। सड़क पर दोनों ओर आठ किलोमीटर तक लंबी वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने सुंदरपुर तिराहे से वाहनों को रोककर देहरादून जाने वाले वाहनों को बादशाही बाग के रास्ते डायवर्ट किया, जबकि हरिद्वार जाने वाले वाहनों को वापस छुटमलपुर की ओर भेजा। इसके बाद पुलिस ने दो जेसीबी मशीनें लगाकर करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रास्ते पर पड़े मलबे को हटवा कर वाहनों का आवागमन शुरू कराया। करीब चार बजे जाकर यातायात पूरी तरह से सुचारु हो सका। इस दौरान वाहनों में फंसे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। बता दें कि शिवालिक की पहाड़ियों के बीच दून हाईवे पर किसी भी मोबाइल कंपनी का नेटवर्क नहीं मिलता है। ऐसे में जाम में फंसे लोग अपने प्रियजनों से भी संपर्क नहीं कर सके। इससे वे काफी परेशान दिखे। थानाध्यक्ष बिहारीगढ़ मनोज चौधरी ने बताया कि मलबा आने से दून हाईवे बाधित हो गया था। जेसीबी मशीनों की मदद से रास्ता खुलवा कर आवागमन सुचारु करा दिया गया है।

दून हाईवे से मलबा हटाती जेसीबी- फोटो : SAHARANPUR

शिवालिक पहाड़ियों में लगे जाम में फंसे वाहन- फोटो : SAHARANPUR

शिवालिक पहाड़ियों में दून हाईवे पर आया मलबा- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन