{"_id":"617995298415e36062410729","slug":"doctors-and-employees-found-absent-in-cdo-s-inspection-saharanpur-news-mrt562522989","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले चिकित्सक और कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले चिकित्सक और कर्मचारी
विज्ञापन
मेडिकल कालेज का निरीक्षण करते सीडीओ
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा (सहारनपुर)। सीडीओ विजय कुमार ने बुधवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में चिकित्सक, लैब इंचार्ज, स्थायी तथा आउट सोर्सिंग कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 संक्रमण काल के दौरान बरती लापरवाही सुधरने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को सुबह साढ़े दस बजे सीडीओ विजय कुमार मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो बड़ी संख्या में कार्यरत लोग अनुपस्थित मिले।
वह सबसे पहले प्राचार्य के कक्ष में पहुंचे तो, पता चला कि प्राचार्य छुट्टी पर हैं। मौके पर मौजूद डॉ. सुशील कुमार ने कॉलेज का निरीक्षण कराया। प्रशासनिक भवन निरीक्षण में वित्त नियंत्रक अनुपस्थित मिले तथा उनके कक्ष पर ताला लटका हुआ था। प्रशासनिक कार्यालय में स्टेनो तथा अन्य कर्मचारी अनुपस्थित मिले। मेडिकल कॉलेज की महत्वपूर्ण माइक्रो बायोलॉजी लैब में कर्मचारी तो कार्य करते मिले, परंतु प्रोफेसर तथा लैब इंचार्ज नहीं थे और उनके कक्ष पर ताला भी लटका लगा था।
विज्ञापन
सीडीओ ने बताया कर्मचारियों की हस्ताक्षर पंजिका भी माइक्रो बायोलॉजी लैब इंचार्ज के कक्ष में बंद थी, इस कारण पंजिका का अवलोकन नहीं किया जा सका। एनाटामी विभाग में कई डॉक्टर अनुपस्थित मिले। परिसर में स्ट्रीट लाइट दिन में भी जलती मिली। सीडीओ ने अनुपस्थित सभी चिकित्सक स्थायी एवं आउट सोर्सिंग कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है।
मेडिकल कॉलेज कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि वे एक दिन के आकस्मिक अवकाश पर थे। अपराह्न एक बजे मेडिकल कॉलेज में पहुंचे थे। सीडीओ के द्वारा निरीक्षण के उपरांत दिए निर्देशों के अनुपालन में कार्रवाई आरंभ कर दी गई है।