{"_id":"5d27794a8ebc3e6cf035cea3","slug":"doctor-ko-dhamki-ki-jaanch-shuru-saharanpur-news-mrt432652825","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर को धमकाने के मामले में जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर को धमकाने के मामले में जांच शुरू
विज्ञापन
डाक्टर को धमकाने के मामले में जांच शुरू
सहारनपुर। चिकित्सक को सादर तीतरो के नाम से धमकाने के मामले में हुई शिकायत पर पुलिस अधिकारियों ने चिकित्सक के आवास पर पहुंचकर पूछताछ की। अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज से उनकी पहचान कराने की कोशिश की। पुलिस को आशंका है कि सादर तीतरो के नाम से कहीं किसी और ने तो धमकी तो नहीं दी है।
जनकपुरी थाना क्षेत्र स्थित एक नर्सिंगहोम संचालक चिकित्सक ने आरोप लगाया है कि मंगलवार को दो लोग मरीज बनकर उसके नर्सिंगहोम पर पहुंचे और उसे धमकी दी। आरोपियों ने फोन पर किसी से बात भी कराई, जिसने अपना नाम सादर तीतरो उर्फ साद बताया था। इस मामले में चिकित्सक द्वारा जनकपुरी थाना पर रिपोर्ट दर्ज भी कराई गई। बृहस्पतिवार को सीओ द्वितीय मुकेश कुमार मिश्रा एवं जनकपुरी थाना प्रभारी मुकेश गौतम चिकित्सक के नर्सिंगहोम पर पहुंचे एवं चिकित्सक से इस बारे में पूछताछ की। अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कराने का प्रयास किया। इसके अलावा उनके साथ आए तीसरे व्यक्ति के बारे में भी जानकारी की। अधिकारियों ने यह जानने का प्रयास किया कि आरोपियों ने फोन पर जिस व्यक्ति से बात कराई थी, वह सादर तीतरो ही था अथवा कोई और। क्योंकि सादर तीतरो इस समय जेल में बंद है। ऐसे में जेल से फोन पर बात कैसे कराई जा सकती है। वास्तव में ही सादर से ही बात हुई है तो क्या जेल में फोन चल रहा है और जेल से ही धमकी दी जा रही है। पुलिस को यह भी आशंका है कि सादर के नाम का सहारा लेकर किसी और ने तो धमकी नहीं दी है। सीओ द्वितीय मुकेश मिश्रा ने बताया कि अभी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। पुलिस प्रयास कर रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।