{"_id":"6365489ebdc15660312ce9a5","slug":"do-not-share-confidential-information-related-to-banking-ldm-saharanpur-news-mrt6121294137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी ना करें साझा: एलडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी ना करें साझा: एलडीएम
विज्ञापन
- वित्तीय साक्षरता एवं सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। पंजाब नेशनल बैंक की ओर शुक्रवार को वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें अग्रणी बैंक प्रबंधक संतोष कुमार ने कहा कि बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ भी साझा नहीं करनी चाहिए।
विकासखंड सरसावा के चतरसाली गांव में आयोजित शिविर में अग्रणी बैंक प्रबंधक ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बैंक से लेनदेन करने के तरीके बताए। उन्होंने बैंकों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तार से बताया। अमित कुमार चौबे ने पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थान की ओर से दिए जाने वाले निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैंक सखी शिवानी एवं सरिता ने अपने प्रशिक्षण संबंधी अनुभव साझा किए। इस दौरान करीब 65 महिलाओं ने भाग लिया।