फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Do not deprive the patient of recruitment in the absence of RTPCR report

मरीज को भर्ती करने से वंचित न रखें

Sat, 01 May 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Do not deprive the patient of recruitment in the absence of RTPCR report
आरटीपीसीआर रिपोर्ट के अभाव में मरीज को भर्ती करने से वंचित न रखें
विज्ञापन

सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि कोविड संक्रमित मरीजों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। मरीजों और उनके परिजनों से दुर्व्यवहार करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए।

शनिवार को डीएम ने राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि संक्रमित एवं गंभीर मरीजों को कोविड अस्पतालों में आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट के अभाव में भर्ती करने से वंचित न किया जाए। मरीज की स्थिति देखते हुए तत्काल भर्ती कर उपचार कराया जाए। उन्होंने कहा कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पहले से ही तैयारियां पूरी कर ली जाएं। जिन मरीजों का ऑक्सीजन लेवल 93 से ऊपर चल रहा है और वे स्वस्थ महसूस कर रहें हैैं तो उन्हें होम आइसोलेशन में भेजा जाए। जिससे अन्य जरूरतमंद गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा सके। अस्पताल में तैनात नोडल अधिकारी और चिकित्सक कॉल रिसीव कर पीड़ित की समस्या का समाधान कराएं। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि होम आइसोलेशन में मरीजों को जीवनरक्षक दवाओं की कमी न आने पाए। उन्होंने कहा कि कोविड कमांड सेंटर से निरंतर होम आइसोलेट मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed