फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ... Do not be a traitor to my sacred country

...कोई गद्दार न हो मेरे पावन देश में

Sun, 07 Aug 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद Updated Sun, 07 Aug 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
... Do not be a traitor to my sacred country
ंकवियत्री गौरी मिश्रा को सम्मानित करते पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
साहित्यिक और सामाजिक संस्था चेतना के द्वारा कवियत्री गौरी मिश्रा के सम्मान में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें कवियों ने काव्य पाठ करते हुए श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। 
विज्ञापन


गांधी कॉलोनी में शनिवार को कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पं. सतेंद्र शर्मा ने किया। दीप प्रज्ज्वलित सभासद हरिओम सिंघल, अध्यक्षता मनोज बंसल और संचालन गुलजार देवबंदी ने किया। गोष्ठी का शुभारंभ कुनाल धीमान की सरस्वती वंदना से किया गया।
विज्ञापन


पं. सतेंद्र शर्मा ने कहा इतना प्यार करेगा कौन जितना मां करती है, बेटा जब प्रदेश का जाय मां रोया करती है। नईम अख्तर ने कहा मैं तेरी मोहब्बत में दुनिया को भुला बैठा, सब लोग कह रहे हैं मुझको दीवाना दीवाना है। महताब आजाद ने कहा कोई गद्दार न हो मेरे पावन देश में, तिरंगा सबकों हो जान से प्यार।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. दिवाकर गर्ग ने कहा सत्ता सच्ची हो तो रामायण बनती है, अन्यथा लंका की तरह जलती है। जावेद आसी ने कहा सियासत का महल है झूठ की बुनियाद पर कायम, तवायफ नाच गाना छोड़ दे ये गैर मुमकिन है। गौरी मिश्रा ने कहा ये गुलशन की महकती खुशबू ए कहती है जमाने से, जहां पर बेटियां होती है वहीं पर स्वर्ग होता है। इनके अलावा जाहिद देवबंदी, डॉ. सुधीर कोरी, राशिद कमाल, चांद देवबंदी आदि ने भी काव्य पाठ किया। 


गौरी मिश्रा को संस्था की ओर से साहित्यिक एवार्ड और शाल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर गौरव विवेक, आदेश चौहान, बिट्टू चौधरी, प्रवीण देशवाल, मनोज बंसल, राजेश शर्मा, प्रधान धन्नजय, रीतिष धीमान, मोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed