फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dmola river united city

ढमोला नदी के लिए एकजुट हुआ शहर

Thu, 02 Jun 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 02 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dmola river united city
Dmola river Shrwasi solidarity. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में कभी जीवनदायिनी रही ढमोला नदी को उसका खोया अस्तित्व दिलाने की अमर उजाला की पहल रंग लाने लगी है। एक ओर वर्षों से सोया प्रशासन भी अब इसे लेकर गंभीर नजर आ रहा है।
विज्ञापन


वहीं शहर के गणमान्य लोग भी इस मुहिम में साथ आ खड़े हुए हैं। बृहस्पतिवार को अमर उजाला कार्यालय में एक बार फिर मंच सजाया। इसमें शहर के गणमान्य लोगों के साथ विकास प्राधिकरण, नगर निगम और प्रशासन के अफसरों को बुलाया।
विज्ञापन


चर्चा हुई। इसमें अतिक्रमण करने वालों से सख्ती से निपटने का फैसला किया गया। ढमोला नदी को हर हाल में अतिक्रमण से मुक्त कराने पर सहमति बनी।

मौजूद गणमान्य लोगों ने अमर उजाला की इस पहल की सराहना करते हुए इस नेक मुहिम में हर तरह से साथ रहने का वादा अधिकारियों से किया। इस दौरान राकेश कपिल, नाथीराम पठेड़िया, सुुधीर जोशी, एसके दुआ, राजेश गुलाटी, जुनेद खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढमोला नदी को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन गंभीर है। अतिक्रमण हटाने के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए एडीएम (वित्त) हरीशचंद्र ने कहा कि सरकार उन्हें बड़ी गाड़ी, बड़ा आवास और मोटा वेतन देती है।

ऐसे में उनका जमीर उन्हें नमकहरामी करने की इजाजत नहीं देता है। उन्हें ढमोला नदी को बचाने का जो मौका मिला है। ऐसे मौके बार-बार नहीं आते। वह हर हाल में इस ढमोला नदी को अतिक्रमण मुक्त कराएंगे। 

इन मुद्दों पर हुई बात
बरसात से पहले ढमोला नदी की बड़े पैमाने पर हो सफाई, नदी पर हुए अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, ढमोला पर कब्जा कराने वाले अफसर भी किए जाएं चिन्हित, अतिक्रमणकारियों की सिफारिश के लिए कोई आगे नहीं आए, पुलिस के अभियान में सहभागी भी बनें लोग


ये लिए गए निर्णय
छह जून से नगर निगम ढमोला में शुरू करेगा सफाई अभियान।, अतिक्रमणकारी चिन्हित हैं, बिना समय गंवाए अतिक्रमण हटाया जाए।, सिफारिश नहीं सुनी जाएगी, ऐसा करने वालों के नाम सार्वजनिक हो।, प्रशासन की तैयारी पूरी, नगर निगम-विकास प्राधिकरण देगा सहयोग।, दो लाख लोगों की जिंदगी को खतरे में नहीं डाली जाए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed