डीएम ने सेंकी रोटियां: कांवड़ सेवा शिविर पहुंचकर कांवड़ियों को परोसा भोजन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने महानगर में देहरादून रोड पर शिव सेवा कांवड़ दल की ओर से लगाए गए कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने शिव भक्तों को पटका पहनाकर उनका नगर आगमन पर स्वागत किया।
विस्तार
सहारनपुर में कांवड़ यात्रा के चलते शिव भक्तों की सेवा में जहां श्रद्धालु जुटे है, वहीं जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने भी कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचकर रोटियां सेकी और कांवड़ियों को भोजन परोस कर उनकी सेवा की। डीएम की इस सेवा भाव का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने महानगर में देहरादून रोड पर शिव सेवा कांवड़ दल की ओर से लगाए गए कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने शिव भक्तों को पटका पहनाकर उनका नगर आगमन पर स्वागत किया। जिलाधिकारी ने शिविर में खुद रोटियां सेकी और कांवडियों को भोजन भी परोसा। इस दौरान एडीएम वित्त रजनीश कुमार मिश्र ने भी शिव भक्तों की सेवा की।
जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने कहा कि कांवड़ यात्रा देश की सबसे बड़ी यात्रा है। यह आस्था है, जिसको लेकर सभी लोगों को सामने आना चाहिए। मुझे यह सौभाग्य मिला कि कांवड़ शिविर में मुझे कांवड़ियों की सेवा करने का मौका मिला है। लोगों को चाहिए वह भी कांवड़ शिविर में अपनी सेवा दें।