फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   DM angry for not getting compensation to farmers

Saharanpur News: किसानों को मुआवजा नहीं मिलने पर डीएम खफा

Thu, 23 Feb 2023 11:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 23 Feb 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
DM angry for not getting compensation to farmers
सहारनपुर। भूमि अधिग्रहण में भू-स्वामियों को प्रतिकर भुगतान करने में देरी से खफा जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने भूमि अध्याप्ति अमीन ऋषिपाल को वहां से हटाते हुए कलक्ट्रेट के जनसूचना अधिकारी से संबद्घ कर दिया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को जारी आदेश में कहा कि जनपद में कई परियोजनाएं चल रही हैं। इनमें दिल्ली- सहारनपुर- देहरादून कॉरिडोर, दिल्ली- सहारनपुर- यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, शामली- अंबाला हाईवे, देवबंद-रुड़की नई रेलवे लाइन आदि परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भूमि अध्याप्ति कार्यालय में तैैनात ऋषिपाल अमीन द्वारा भूमि अधिग्रहण से प्रभावित भू- स्वामियों को अर्जित भूमि के प्रतिकर भुगतान संबंधी कार्रवाई में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है। इसके चलते ये परियोजनाएं प्रभावित हो रही है। इसके चलते ऋषिपाल अमीन को तत्काल प्रभाव से कलक्ट्रेट स्थित जनसूचना अधिकारी कार्यालय में संबद्घ किया गया है।
विज्ञापन

किसानों को किट व प्रमाण पत्र वितरित किए गए
गंगोह। लायंस क्लब गंगोह ग्रेटर के सहयोग से उद्यान एवं प्रसंस्करण विभाग द्वारा आयोजित कृषक प्रशिक्षण के अंतिम दिन जैविक खेती के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षणार्थी 50 किसानों को किट व प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। वैज्ञानिक डाॅ. अभिलाषा ने किसानों को जैविक खेती के करने के तौर-तरीकों के साथ ही खेतों में दीमक व चूहों पर बिना किसी दवाई के नियंत्रण करने के तरीके बताए। डॉ अजय कुमार ने की समस्याओं का निराकरण किया। मानसिंह सैनी, रामनिवास सैनी, सुधीर सैनी, सुभाष चंद, अनिल बंसल, संजय आदि रहे। प्रमोद गोयल ने सभी कृषि वैज्ञानिकों व किसानों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed