{"_id":"659070dc12df2e7544065cab","slug":"dm-and-ssp-tested-the-arrangements-of-womens-rescue-home-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-15621-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डीएम और एसएसपी ने परखी महिला उद्धार गृह की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डीएम और एसएसपी ने परखी महिला उद्धार गृह की व्यवस्था
Sun, 31 Dec 2023 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 31 Dec 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
छुटमलपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताड़ा ने महिला उद्धार गृह पहुंच यहां की व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान उन्होंने संवासनियों और बच्चों को कंबल, फल और मिठाइयां भेंट की। इसके बाद उन्होंने आवासीय परिसर में सुविधिओं और सुरक्षा को परखा।
शनिवार की दोपहर डेढ़ बजे राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन परिसर पहुंचे जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने संवासनियों के आवासीय परिसर, रसोई घर, शौचालय, स्नानागार आदि का निरीक्षण किया। यहां रह रही महिलाओं, किशोरियों और बच्चों से केंद्र पर मिलने वाले भोजन और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। पूछा कि नाश्ते, दोपहर और रात के भोजन में क्या मिलता है। एसएसपी डाॅ. विपिन ताड़ा ने संवासनियों से पूछा कि उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी तो नहीं है। इस दौरान एसडीएम बेहट दीपक कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पांडे, प्रभारी अधीक्षिका मनसा रानी, अध्यापिका स्वाति रानी, लेखपाल सुंदर सिंह, रविकांत सैनी एवं उत्तम त्यागी, मास्टर सुनील कुमार, मंडी समिति से मोहम्मद सलमान आदि मौजूद रहे।