फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   DM and MP listened to villagers protesting under pass

डीएम और सांसद ने सुनी अंडरपास का विरोध कर रहे ग्रामीणों का बात

Sun, 10 Jan 2021 09:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 09:05 PM IST
विज्ञापन
DM and MP listened to villagers protesting under pass
अंडर पास का विरोध कर रहे ग्रामीणों की समस्या सुनते डीएम तथा कैराना सांसद - फोटो : SAHARANPUR
डीएम और सांसद ने सुनी अंडर पास का विरोध कर रहे ग्रामीणों की बात
विज्ञापन

सरसावा। शाहजहांपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-73 के समीप रेलवे फाटक पर प्रस्तावित अंडरपास का विरोध कर रहे ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के लिए जिलाधिकारी तथा सांसद मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। ग्रामीणों की मांग को दोनों ने न्यायोचित मानते हुए समस्या का निराकरण करने का विश्वास दिलाया।
रविवार को दोपहर के समय जिलाधिकारी अखिलेश सिंह तथा कैराना सांसद प्रदीप चौधरी शाहजहांपुर पहुंचे। दरअसल राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप रेलवे फाटक 96 सी है, जहां रेलवे द्वारा डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण के चलते अंडरपास प्रस्तावित है। लेकिन शाहजहांपुर तथा जलालपुर, झरौली, हैदरपुर, चोरी मंडी, बहलोलपुर, बैंगनी, हुसैनपुर, भिक्खनपुर आदि दर्जनभर गांवों के लोग अंडर पास का विरोध कर रहे हैं। रविवार को डीएम तथा सांसद के सामने गांव के लोगों ने कहा कि जिस स्थान पर अंडर पास प्रस्तावित है यह क्षेत्र पहले से ही बाढ़ प्रभावित है। यहां से यमुना नदी की दूरी मात्र पांच सौ मीटर है। मामूली बरसात या हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने पर यमुना नदी का पानी सड़क पर आ जाता है। दूसरी समस्या है कि यमुना नदी समीप होने के कारण जलस्तर भी बेहद ऊंचाई पर है। जमीन पर थोड़ी सी खुदाई करने पर ही पानी के फव्वारे निकलने लगते हैं। ऐसे में अंडरपास का निर्माण होने के कारण बाद उसमें लगातार पानी भरा रहेगा। दूसरी समस्या यह मार्ग शाकुंभरी देवी तथा देहरादून तक जाता है। इसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर किन्हीं कारणों से रूट डायवर्जन के कारण बड़े वाहन इसी रेलवे फाटक से निकलते हैं। ऐसे में यदि यहां पर अंडरपास का निर्माण हो जाता है तो वाहनों का आवागमन बंद हो जाएगा। ग्रामीणों ने एकमत होकर अंडरपास के स्थान पर ओवरब्रिज बनाने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी तथा सांसद ने काफी समय तक मौके पर रुक कर वस्तुस्थिति का जायजा लियार। ग्रामीणों की मांग को न्यायोचित मानते हुए समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाजपा नेता पवन सिंह राठौर, डा प्रीतम सिंह, अरविंद चौधरी, वेदपाल सिंह झरौली, भोपाल सिंह, पितांबर सिंह, सेठपाल सिंह, संजय चौधरी, संदीप प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed