{"_id":"647cd576102149ef57092868","slug":"dm-administered-oath-to-the-eligible-to-get-the-benefit-of-samman-nidhi-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-3648-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डीएम ने दिलाई पात्रों को सम्मान निधि का लाभ दिलाने की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डीएम ने दिलाई पात्रों को सम्मान निधि का लाभ दिलाने की शपथ
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को सभी पात्र किसानों को सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने की शपथ भी दिलाई।
रविवार को डीएम ने बेरीबाग स्थित कृषि विभाग के कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें अवकाश होने के बावजूद विभाग की पूरी टीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत किसानों का डाटा वेरीफाई करते हुए मिली। जिलाधिकारी को बताया गया कि जनपद स्तर से करीब 24000 किसानों को डाटा वेरिफाई किया जा चुका है।
समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता सभी पात्रों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाना है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों को सम्मान निधि प्राप्त हो रही है, वे अपनी ई-केवाईसी अवश्य करा लें। इसके अलावा किसान बैंक खाते से अपना आधार भी लिंक करा लें। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को ई-केवाईसी कराने की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ प्रत्येक पात्र किसान को दिलाने की शपथ दिलाई। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी धीरज कुमार सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी शिप्रा, सहायक निदेशक मृदा परीक्षण पवन विश्वकर्मा सहित कृषि विभाग के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।