{"_id":"6a553f8ece5acd46b50df511","slug":"djs-must-adhere-to-specified-height-and-width-limits-play-only-religious-songs-and-bhajans-district-magistrate-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-179539-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे हो निर्धारित ऊंचाई और चौड़ाई वाले, धार्मिक गाने और भजन ही बजाएं : जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे हो निर्धारित ऊंचाई और चौड़ाई वाले, धार्मिक गाने और भजन ही बजाएं : जिलाधिकारी
Tue, 14 Jul 2026 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा की तैयारियों के संबंध में जिला मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार चौहान और एसएसपी अभिनंदन सिंह ने कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में बैठक की। कहा कि डीजे निर्धारित चौड़ाई और ऊंचाई वाले हों। धार्मिक गानों व भजनों को ही डीजे पर बजाया जाए। ऐसे गाने न बजें, जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों।
जिला मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से पालन करें। सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को पूरा कर लें। जिला पंचायत कांवड़ मार्ग पर पथ प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करें। विद्युत निगम सभी ट्रांसफार्मर और विद्युत पोल पर आठ फीट तक पैचिंग कराए। खंभों और पेड़ों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाया जाए। एनएचएआई के साइट इंजीनियर कांवड़ मार्ग में पड़ने वाले संबंधित थानाक्षेत्र के थानाध्यक्ष से निरंतर संपर्क में रहें। अधिकारी अपने क्षेत्रों में निरीक्षण कर चल रही तैयारियों को परखते रहें।
एसएसपी अभिनंदन सिंह ने पुलिसकर्मियों को निरंतर भ्रमण कर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। कहा कि सोशल मीडिया पर खास निगरानी रखी जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, एसपी सिटी व्योम बिंदल, एसपी देहात मयंक पाठक, एसपी यातायात शैलेंद्र श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।