फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Divisional Commissioner tested the progress and quality of construction works

मंडलायुक्त ने परखी निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता

Sat, 22 Oct 2022 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner tested the progress and quality of construction works
निर्माणाधीन सब्जी मण्डी पुल का निरीक्षण करते मंडलायुक्त डा. लोकेश एम, नगरायुक्त गजल भारद्वाज - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। महानगर में स्मार्ट सिटी योजना में चल रहे सड़क और पुल निर्माण का शुक्रवार को स्मार्ट सिटी के चेयरमैन मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. और सीईओ नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को कार्यों में प्रगति और गुणवत्ता बनाए रखने को कहा, साथ ही पांवधोई नदी की पटरियों पर हुए अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश निगम अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

दोनों अधिकारी पुल जोगियान पहुंचे और वहां से सब्जी मंडी पुल तक पांवधोई के किनारे स्मार्ट सिटी योजना के तहत बनाई जा रही सड़क का निरीक्षण किया। सड़क बनाने के बाद किनारों पर बचे खाली स्थान को सीमेंट से पक्का करने को कहा, जिससे पानी सड़क पर न रुके। उन्होंने नदी वाली साइड में सड़क और पटरी के बीच खाली स्थान पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने तथा जाली के नीचे नदी किनारे बनाई गई दीवार को ठीक कराकर पेंटिंग कराने के निर्देश दिए। पुल जोगियान व सब्जी मंडी पुल के बीच बनने वाले सिक्स लेन पुल स्थल का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निर्माणाधीन सब्जी मंडी पुल का निरीक्षण करते हुए सेतु निगम के अधिकारियों को पुल की एप्रोच रोड दीपावली से पहले अस्थायी और बाद में उसे स्थायी करने के निर्देश दिए। सब्जी मंडी पुल से दालमंडी पुल तक गत दिवस बनाई गई सड़क का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने मेला गुघाल गेट से पुरानी म्युनिसपिल कॉलोनी रोड व अंबाला रोड पुल के बराबर स्थित कल्पना सिनेमा रोड का निरीक्षण करते हुए पाथ-वे का काम तेजी से पूरा करने को कहा। पीडब्लूडी अधिकारियों को पुल के फुटपाथ के निचले हिस्से की मरम्मत कराकर उस पर पेंटिंग कराने के लिए डीपीआर बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी के अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम, डीजीएम स्मार्ट सिटी दिनेश कुमार, परियोजना इंजीनियर जितेंद्र सिंह, जेई निशांक गोयल व आदित्य शर्मा के अलावा सेतु निगम के सहायक अभियंता सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed