फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Divisional commissioner expressed displeasure over the mess in the Pavdhoi river

पांवधोई नदी में गंदगी पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई

Wed, 16 Mar 2022 10:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:49 PM IST
विज्ञापन
Divisional commissioner expressed displeasure over the mess in the Pavdhoi river
जोगियान पुल पर पांवधोई नदी का निरीक्षण करते कमिश्नर लोकेश एम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम. ने मंगलवार को पांवधोई नदी का निरीक्षण करते हुए नगर निगम द्वारा कराई जा रही सफाई का जायजा लिया। कुछ जगहों पर नदी में गंदगी फैली देख उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। साथ ही कचरा डालने वालों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन को दिए।
विज्ञापन

करीब एक माह पहले मंडलायुक्त ने पांवधोई नदी का निरीक्षण करते हुए नदी की सफाई के निर्देश नगर निगम अधिकारियों को दिए थे। उसके बाद से नगर निगम नदी की सफाई के लिए अभियान चला रहा है। अभियान का कितना असर नदी की हालत पर पड़ा है। इसका जायजा लेने के लिए मंडलायुक्त मंगलवार को एक बार फिर निरीक्षण करने पहुंचे। सफाई होने के बावजूद कुछ जगहों पर अब भी गंदगी फैली होने पर उन्होंने दोबारा से सफाई कराने के निर्देश नगर स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने मंडलायुक्त को बताया कि निगम द्वारा पहले चरण में सब्जी मंडी पुल से राकेश सिनेमा तक सफाई कराई जा रही है। जेसीबी और कर्मचारी उतारकर नदी की हर तरह से सफाई कर रहे हैं। हजारों टन शिल्ट अभी तक निकाली जा चुकी है। नदी के दोनों किनारों पर उगी झाड़ियों और पेड़ों की छंटाई कराई गई है। मंडलायुक्त ने पुल जोगियान के आसपास भी नदी का निरीक्षण किया। यहां फूल के स्टॉल लगाने वालों को डस्टबिन रखने को कहा। इसी के पास नवनिर्मित चतरा पुल के पास नदी किनारे छोड़े गए तट के बारे में पूछताछ की। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने उन्हें बताया कि यह जगह नदी में रैंप बनाने के लिए छोड़ी गई है, जिससे भविष्य में सफाई कराने के लिए जेसीबी को नदी में उतारा जा सके। इसके बाद मंडलायुक्त पुल जोगियान से राकेश सिनेमा तक निरीक्षण करते हुए पहुंचे। रास्ते में शौचालय के पास कचरा पड़े होने पर नाराजगी व्यक्त की और कचरा तुरंत उठवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed