{"_id":"0d60c9619a17dee2dc79f42247ac6045","slug":"dividers-hit-by-car-on-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराकर कार में आग लगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराकर कार में आग लगी
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 03 Feb 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना जनकपुरी क्षेत्र में सहारनपुर-देहरादून हाईवे पर सोमवार देर रात रिमाउंड डिपो के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर लगते ही गाड़ी में आग लग गई। आसपास के लोगों ने कार में सवार व्यक्ति को समय पर निकाल तो लिया, लेकिन जिला अस्पताल ले जाने तक उसने दम तोड़ दिया। मृतक खेकड़ा में पुलिस विभाग में ड्राइवर था।
बताया गया कि गागलहेड़ी के खजूरी अकबरपुर निवासी 55 वर्षीय सुशील यादव सफेद रंग की फोर्ड कार से सहारनपुर से देहरादून की ओर अपने गांव जा रहा था। उसकी तेज रफ्तार कार जैसे ही रिमाउंट डिपो के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
टक्कर होते ही गाड़ी में आग लग गई। हाईवे पर हादसे से अफरातफरी मच गई। आग फैलने से पहले ही मौके पर जुटे लोगों ने कार में सुशील को बाहर निकाला और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। वह झुलसा तो नहीं था, लेकिन सिर में गहरी चोट लगने के कारण बेसुध हालत में था।
विज्ञापन
इसी बीच, राकेश केमिकल चौकी और थाना जनकपुरी से पुलिस फोर्स पहुंची। सीओ द्वितीय अमित नागर भी पहुंच गए। कार सवार को जिला चिकित्सालय भिजवाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की ओर से की गई छानबीन में उसकी शिनाख्त हुई।
सुशील यादव खेकड़ा में पुलिस विभाग में ही ड्राइवर था। थाना प्रभारी यशपाल सिंह ने कहा कि हादसे में कार सवार तो नहीं बच पाया, लेकिन आग को समय से बुझवा लिया गया।