फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   District ranks tenth in immunization

टीकाकरण में प्रदेश में दसवें स्थान पर है जिला

Sun, 17 Jan 2021 09:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
District ranks tenth in immunization
सहारनपुर। कोरोना के विरुद्ध टीकाकरण में सहारनपुर प्रदेश में टॉप-10 में शामिल है। जनपद में टीका लगवाने वालों का प्रतिशत 85 रहा, जिसके साथ सहारनपुर को प्रदेश में दसवां स्थान मिला है। एटा और मथुरा भी 85 फीसदी टीकाकरण के साथ सहारनपुर के बराबर खड़े हैं। यानी तीनों जनपद संयुक्त रूप से दसवें स्थान पर रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को हुआ कोरोना टीकाकरण अभियान प्रदेश के 75 जनपदों में चला। सहारनपुर में टीकाकरण के लिए पांच केंद्र बनाए गए थे, जिन पर कुल 500 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाना था, मगर किन्हीं कारणों से 73 स्वास्थकर्मी टीकाकरण केंद्रों तक नहीं पहुंच सके। ऐसे में 427 स्वास्थ्यकर्मियों का ही टीकाकरण हो सका। इसके बावजूद जनपद टीकाकरण में प्रदेश में दसवें स्थान पर रहा है। टॉप-10 में आने के बाद जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग के अधिकारी अपने प्रयासों से संतुष्ट हैं।
विज्ञापन

प्रदेश के टॉप-10 जनपद
जिला-------------- कितने प्रतिशत को लगा टीका
बागपत---------------96
गाजियाबाद----------95
अमरोहा--------------93
कौशांबी---------------91
हरदोई-----------------90
औरैया-----------------89
पीलीभीत--------------88
बलरामपुर-------------87
बस्ती------------------86
सहारनपुर-------------85
मथुरा------------------85
एटा--------------------85
शनिवार को चले कोरोना वैक्सीन टीकाकरण अभियान में जनपद में 85 फीसदी स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया है। इसके साथ सहारनपुर प्रदेश में दसवें स्थान पर रहा है। यह प्रशासन और चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों की लगन की वजह से संभव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमओ।
टीका लगवाने नहीं आने वालों से मांगा जवाब
शनिवार को हुए कोरोना वैक्सीन टीकाकरण अभियान में कुल 500 स्वास्थ्यकर्मियों के सापेक्ष 427 ने टीका लगवाया। मगर जो 73 लोग टीका लगवाने के लिए नहीं आए हैं। चिकित्सा विभाग उनसे जवाब मांग रहा है। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि कुछ स्वास्थ्यकर्मियों के सामने व्यवहारिक समस्याएं रही होंगी, लेकिन फिर भी विभाग संबंधित को चिट्ठी जारी कर टीका लगवाने के लिए नहीं आने की वजह पूछ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed