फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   District President expelled, Divisional President reinstated

Saharanpur News: जिलाध्यक्ष ने किया निष्कासित, मंडल अध्यक्ष ने किया बहाल

Tue, 27 Jun 2023 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
District President expelled, Divisional President reinstated
- भाकियू के संगठन में तकरार, संगठन के व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल हो रहे दोनों पक्षों के लैटरहेड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

शामली। भाकियू संगठन की आपसी कलह की कलई सोमवार को खुल गई। जिलाध्यक्ष ने तीन पदाधिकारियों को संगठन से निष्कासित करने का फरमान व्हाटसएप पर जारी कर दिया। इसके कुछ देर बाद ही सहारनपुर मंडल अध्यक्ष का इन तीनों पदाधिकारियों का फरमान भी व्हाट्सएप ग्रुपों पर वायरल होने लगा। जिस पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर कमेंट किए।
किसानों को एकजुट करने में जुटे भाकियू संगठन में ही बिखराव नजर आ रहा है। सोमवार शाम भाकियू के जिलाध्यक्ष कालेंद्र मलिक ने संगठन के जिला प्रवक्ता देवराज पहलवान, जिला उपाध्यक्ष पुष्कर सैनी और जिला सचिव गय्यूर हसन के पद से निष्कासित कर दिया। तीनों के नाम के अलग-अलग निष्कासित पत्र संगठन के व्हाटसएप ग्रुप में वायरल किए गए। इसके कुछ देर बाद ही सहारनपुर मंडल अध्यक्ष नवीन राठी का लैटरहेड वायरल हो गया। जिसमें इन तीनों पदाधिकारियों को दोबारा अपने पद पर बहाल करने का आदेश था।
विज्ञापन

इसके बाद सोशल मीडिया पर जिलाध्यक्ष और सहारनपुर मंडल अध्यक्ष के पत्र वायरल हो गए। जिस पर तरह-तरह के कमेंट किए जाने लगे। इस संबंध में बात करने की कोशिश की गई तो जिलाध्यक्ष कालेेंद्र मलिक का फोन बंद मिला। जबकि सहारनपुर मंडल अध्यक्ष नवीन राठी ने फोन नहीं उठाया। इस संबंध में भाकियू के पउप्र महासचिव कपिल खाटियान ने कहा कि यह पूरा प्रकरण निंदनीय है। शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर सभी पदाधिकारियों को उनके पद पर फिर से बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed